फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीएसपीएल फैक्टरी के 47 श्रमिकों समेत 114 नए मरीज मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर जिले में कोरोना संक्रमितों का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। वहीं कुछ लोग लापरवाही बरतने लगे हैं। वीरवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन में रिकॉर्ड एक दिन में 114 नए मरीज मिले। इनमें वीएसपीएल फैक्टरी के 47 मजदूर शामिल हैं। अब तक जिले में 1726 पॉजिटिव केस मिल चुके हैं, हालांकि 1300 लोगों ने कोरोना को मात दे दी है। अब 407 मरीज एक्टिव हैं। इसके अलावा एक संक्रमित वेंटिलेटर पर है और 19 लोगों की उपचार के दौरान मौत हो चुकी है। वहीं सीएमओ ने लोगों से भीड़ का हिस्सा न बनने की अपील की है।
विज्ञापन

झज्जर जिले में वीरवार तक कुल 61426 लोगों के सैंपल जांचे जा चुके हैं। अभी 1234 सैंपल की जांच रिपोर्ट आनी बाकी है। वीरवार को 25 लोग स्वस्थ हुए। सूत्रों के अनुसार जिले में श्रमिक वर्ग में संक्रमण ज्यादा फैल रहा है। झज्जर के गांव पाटौदा स्थित वीएसपीएल फैक्टरी के 47 मजदूरों की कोरोना जांच रिपोर्ट वीरवार को पॉजीटिव आई है। झज्जर क्षेत्र के 43, बहादुरगढ़ के 19 लोग संक्रमित हुए हैं। वीरवार को डिस्चार्ज किए गए लोगों में बहादुरगढ़ के 12, झज्जर के 9, बादली के 2 और बेरी के 2 शामिल हैं।
तीन दिन में रिकवरी रेट 4.2 फीसदी गिरा, पॉजिटिविटी रेट 0.2 बढ़ा
सीएमओ डॉ. संजय के मुताबिक फिलहाल 186 लोग अस्पतालों में भर्ती हैं जबकि 221 मरीज घरों में आइसोलेट किए गए हैं। वीरवार को सैंपल पॉजिटिविटी रेट 2.7 फीसदी और रिकवरी रेट 75.3 फीसदी रहा। वहीं, तीन दिन पहले सोमवार तक कुल सैंपलिंग में से 2.5 फीसदी पॉजिटिव मरीज मिले और रिकवरी रेट 79.5 फीसदी था। जिले में टेस्टिंग रेशो 5581 व्यक्ति प्रति लाख रिकॉर्ड किया गया। जिले के 119450 लोगों की स्क्रीनिंग की जा चुकी है। अब तक 7860 लोगों को सर्विलांस पर रखा गया। जिनमें से 7780 लोगों की सर्विलांस अवधि पूरी हो चुकी है और 80 लोग अभी सर्विलांस पर हैं। वीरवार तक 372 कंटेनमेंट जोन एक्टिव रहे।
विज्ञापन

लोगों को कोरोना से बचाव के लिए विशेष सावधानियां बरतने की सलाह दी है। गैर जरूरी परिस्थितियों में घरों से न निकलें। बेहद आवश्यक कार्य के लिए घर से निकलना भी पड़े तो फेस मास्क अवश्य लगाएं। एक-दूसरे से कम से कम दो गज की शारीरिक दूरी बनाए रखें। थोड़ी-थोड़ी देर बाद साबुन या सैनिटाइजर से अच्छी तरह हाथ धोएं।
विज्ञापन

- डॉ. संजय कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, झज्जर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें