फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्याम मंदिर में श्रद्वालुओं की उमड़ी भीड़, मंदिर में हजारों की श्रद्वालुओं ने टेका माथा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बेरी। फाल्गुन मास के एकादशी व द्वादशी के दिन बेरी से करीब 12 किलोमीटर दूर स्थित धार्मिक स्थल व दुर्वासा ऋषि की तपो भूमि माजरा-दूबलधन गांव में सोमवार को बाबा मोहनदास व श्याम जी के विशाल मेले का आयोजन किया गया। रविवार देर शाम से ही भक्तों का श्याम व मोहनदास के दर्शन करने का तांता लग गया। सोमवार को विशाल मेले में भंडारे व हवन यज्ञ का भी आयोजन किया गया, जिसमें भक्तों ने हवन यज्ञ में आहुति डालकर भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। दो दिवसीय विशाल मेले के दौरा क्षेत्र के हजारों श्रद्धालुओं ने मंदिरों में मत्था टेककर मन्नंते मांगी। माजरा दूबलधन में स्थित श्याम बाबा मंदिर महाभारत की याद दिलाता है। इस धर्म स्थल पर जुड़ाव महाभारत के युद्ध से है। सुरक्षा की दृष्टि से प्रशासन ने पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए जगह-जगह पर पुलिस तैनात की गई है।

महिलाओं व बच्चों ने की खरीदारी
माजरा गांव में लगे दो दिवसीय मेले के दौरान महिलाओं व बच्चों ने खिलौने व अन्य सामान की जमकर खरीदारी की वहीं भक्तों ने साथ लगते तालाब से मिट्टी भी निकाली। बच्चों के जडूले उतरवाए गए। वहीं नवविवाहित जोड़ों ने भी गठजोड़े की जात दी। राजस्थान से आई श्रद्धालु सरोज, ममता, मुस्कान आदि का कहना है कि श्याम व मोहनदास के दर्शन करने से ही हर इंसान की मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं। जो मन्नतें मांगी जाती हैं वे सभी शीघ्र ही पूरी हो जाती हैं। वे राजस्थान से पूरे परिवार के साथ हर वर्ष मोहनदास व श्याम के मंदिर में पूजा अर्चना करने के लिए आते हैं और घर में सुख-शांति की कामना करते हैं। कई भक्तजन तो नंगे पैर पैदल चलकर श्याम के दर्शन करते नजर आए तो कई पेट पलनिया चलकर बाबा के दर्शन करने के लिए पहुंचे। भक्तजनों का कहना है कि खाटू श्याम से जो मन्नंतेे मांगी जाती हैं वे अक्सर पूरी हो जाती हैं। रोहतक से आए भूपेंद्र, नरेंद्र, बीरमति आदि का कहना है कि कई पीढ़ियों से हमारी परंपरा रही है कि खाटू श्याम की कृपा से हमारा परिवार सुखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव माजरा-दूबलधन में लगने वाले दो दिवसीय लगाने वाले बाबा मोहनदास व श्यामजी के विशाल मेले की सुरक्षा को लेकर मेले में पुलिस के जवान जगह-जगह पर तैनात रहे। वहीं सीसीटीवी कैमरों से हर श्रद्धालु पर नजर रखी गई व हर गतिविधियों पर नजर रखने के लिए मंदिर के बाहर भी पुलिसकर्मियों को तैनात रखा गया। मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा में किसी प्रकार की चूक न का सामना न करना पड़े।
नरसिंह राम, एसएचओ, बेरी थाना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें