फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाहरी हस्तक्षेप हुआ कम, 12वीं कक्षा की परीक्षा में बने तीन यूएमसी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झज्जर। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से वीरवार को बारहवीं की सामाजिक अध्ययन की परीक्षा आयोजित की गई। इस दौरान शहरी क्षेत्र के परीक्षा केंद्रों पर बाहरी हस्तक्षेप कम रहा जबकि ग्रामीण क्षेत्र के परीक्षा केंद्रों पर बाहरी हस्तक्षेप जारी रहा और धारा 144 की जमकर धज्जियां उड़ाई गई। पुलिस के जवान भी नकल करवाने वाले युवाओं को रोकने में कामयाब होते दिखाई नहीं दे रहे थे। परीक्षाओं के आयोजन के लिए शिक्षा बोर्ड की तरफ से 64 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन परीक्षा केंद्रों पर दोपहर साढ़े 12 बजे से शाम साढ़े तीन बजे तक परीक्षाओं का आयोजन किया गया। जिले में बारहवीं कक्षा की सामाजिक अध्ययन विषय की परीक्षा के दौरान उड़नदस्तों ने भी परीक्षा केंद्रों का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान प्रश्न पत्र उड़नदस्तों ने तीन परीक्षार्थियों को नकल करते हुए पकड़ा है। इनमें दो परीक्षार्थी राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कासनी के परीक्षा केंद्र में नकल करते हुए पकड़े गए हैं। जबकि एक परीक्षार्थी बहादुरगढ़ में नकल करते पकड़ा गया है। उड़नदस्तों ने तीनों परीक्षार्थियों के यूएमसी बना दिए हैं।

बोर्ड के उड़नदस्ते भी कर रहे निरीक्षण
जिले में नकल रहित परीक्षाओं के लिए झज्जर, बेरी, बहादुरगढ़ के प्रश्र पत्र उड़नदस्ते, डीसी, एसडीएम, जिला शिक्षा अधिकारी के उड़नदस्तों का गठन किया गया है। इनके अलावा हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी के उड़नदस्ते अलग हैं। सभी उड़नदस्ते परीक्षाओं के दौरान परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर। शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन की फ्लाइंग भी परीक्षा केंद्रों पर नियमित रूप से नजर बनाए हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वीरवार को सामाजिक अध्ययन की परीक्षा के दौरान तीन नकलची पकड़े गए हैं। शुक्रवार को दसवीं कक्षा की परीक्षा होगी। इस बार बोर्ड की तरफ से एक दिन दसवीं और दूसरे दिन बारहवीं कक्षा की परीक्षा करवाने की व्यवस्था की है।
ईश्वर सिंह नागर, प्रश्न पत्र केंद्र प्रभारी, झज्जर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें