फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालरात्रि के स्वरूप में मां भीमेश्वरी देवी को पूजा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
बेरी। बेरी स्थित मां भीमेश्वरी देवी मंदिर में जनसैलाब उमड़ रहा है। माता मंदिर परिसर में भक्तों की लंबी भीड़ उनकी अटूट श्रद्धा के रूप में सभी के सामने है। आलम यह है कि यहां पैर तक रखने तक को स्थान नहीं हैं यद्यपि लोगों के आने का सिलसिला है। करीब दो किलोमीटर दूर से नंगे पैर पैदल चलकर भक्त अपने परिवार के साथ मां के दीदार के लिए अपने परिवार के साथ मंगल कामना की दुआ मांग रहे हैं।
मंगलवार सुबह साढ़े 3 बजे माता मंदिर में प्रवेश हुईं और तभी से श्रद्धालुओं ने उनके दर्शन करने शुरू किए। दर्शन के लिए कतार में खड़े श्रद्धालुओं की आंखों में श्रद्धा भाव साफ दिखाई देता है तथा दर्शन के बाद आंखों की चमक उनके मन की संतुष्टि को बयां करती है। मेले को लेकर माहौल ऐसा हो गया है कि गांव में पैर रखते ही मां के प्रति लोगों की आस्था की झलक साफ दिखाई देने लगती है। हर ओर मां के जयकारे गूंज रहे हैं। बच्चे, महिलाएं व पुरुष सभी छोटी बड़ी दुकानों के अलावा फड़ आदि पर अपने सामान की बिक्री करते हुए देखे जा रहे हैं। सप्तमी के दिन बेरी की देवी मंदिर वालीगली, पंसारीयों वाली गली, भजनाआश्रम वाली गली, मेन बाजार वाली गली माता के जयकारे से गूंजती रही। मंगलवार को भक्तों ने मां कालरात्रि के रूप में मां का पूजन अर्चन किया। देर रात तीन बजे तक मां शहर में बने पुराने मंदिर में निवास कर रही हैं और यहां पहुंचे भक्तों ने यहां मां के दर्शन करते हुए आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिर परिसर में सेवा कर रहे लोगों को व्यवस्था बनाने में पुलिस की टीम बेहतर ढंग से सहयोग करते हुए दर्शन करने वाले लोगों की मदद में जुटी हैं। चूंकि भीड़ का आलम ऐसा हैं कि अगर परिक्रमा स्थल को लंबा नहीं किया जाए तो व्यवस्था को संभालना मुश्किल हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


भंडारे लगाने वालों की लगी होड़
माता भीमेश्वरी देवी मंदिर सप्तमी के दिन भंडारे करने वालों की होड़ लगी हुई थी और बेरी की पंसारियों वाली गली में पिछले कई सालों से कढ़ी चावल का प्रसाद लगाते है और बेरी के मेन बाजार में राजेश मोबाइल कम्युनिकेशन ने बताया कि हर बार मेले दूध व चाय का प्रसाद भक्तों को बांटते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें