फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल-डीजल के दामों में वृद्धि व बढ़ती महंगाई के विरोध में इनसो ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चरखी दादरी। पेट्रोल-डीजल के दामों में वृद्धि के विरोध में वीरवार को इनसो ने शहर में प्रदर्शन करते हुए डीआरओ को ज्ञापन सौंपा। इनसो के राष्ट्रीय महासचिव सूरज बैनीवाल, जिलाध्यक्ष बबलू चौधरी के नेतृत्व में कार्यकर्ता शहर के परशुराम चौक पर एकत्रित हुए। उन्होंने दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही महंगाई, पेट्रो पदार्थों में वृद्धि को लेकर केंद्र सरकार की नीतियों की आलोचना की। भाजपा के सत्ता में आने के बाद से पेट्रोल व डीजल के दाम लगातार बढ़ते जा रहे हैं।
इनसो कार्यकर्ता भगवान परशुराम चौक से रोष प्रदर्शन करते हुए लघु सचिवालय पहुंचे और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इनसो पदाधिकारियों ने जिला उपायुक्त की अनुपस्थिति में डीआरओ राजकुमार को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

सूरज बैनीवाल व बबलू चौधरी ने कहा कि वर्तमान में महंगाई की मार हर वर्ग पर पड़ रही है, आए दिन महंगाई बढ़ती जा रही है, रोजगार घटते जा रहे हैं।
सूरज बेनीवाल ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतें बहुत कम हैं लेकिन पेट्रोल-डीजल के दाम लगातार बढ़ते जा रहे हैं। केंद्र सरकार भी अत्याधिक एक्साईज ड्यूटी लगाकर अपना राजस्व बढ़ाने में लगी हुई है। इनसो कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन से माध्यम से मांग की कि आमजन को राहत पहुंचाने के लिए केंद्र सरकार पेट्रोल-डीजल के दामों को कम करें ताकि महंगाई की मार झेल रही आम जनता को राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि यदि सरकार पेट्रोल-डीजल के दाम कम नहीं करती है तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।
विज्ञापन

रोष प्रदर्शन में इनसो जिला चेयरमैन संजीत धवन, रमन दूधवा, जीतू खत्री, सोनू कांहड़ा, सचिन, सुनील अटेला, संदीप, सुनील, संजीव, सुमित, विकास नरेश, अभिलाष आर्य, सचिन धनखड़, रमन, अजित, जतिन गर्ग, रितेश श्योराण, मनोज मलिक, मोहित, प्रदीप माई, अरुण लांबा, आशीष फौगाट, मोनू छिल्लर, विकास अटेला, मनीष , अनिल बाढड़ा, सोनू, शुभम, अतुल, दीपक, पवन, लखन, अजय, रविंद्र, पंकज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें