फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव छुड़ानी में प्रशासन ने ढहाए अवैध कब्जे

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव छुड़ानी में प्रशासन ने अवैध कब्जे हटाए
विज्ञापन

बहादुरगढ़।
बीडीओ बहादुरगढ़ के नेतृत्व में पहुंची टीम ने वीरवार को गांव छुड़ानी की फिरनी पर किए 34 अवैध कब्जों को जेसीबी की सहायता से हटा दिया। कब्जों के तोड़ने से ग्रामीणों में रोष तो था, लेकिन पुलिस बल और अधिकारियों की मौजूदगी के चलते वे शांत रहे।
दरअसल, गांव की फिरनी पर लगातार अवैध कब्जे बढ़ रहे थे। कई लोगों की चाहरदीवारी फिरनी पर बनाई गई थी। इस कारण फिरनी की चौड़ाई सिकुड़ती जा रही थी। लंबे समय से पंचायत से इन निर्माणों के खिलाफ पंचायत और प्रशासन से शिकायतें की जा रही थी। करीब तीन महीने पहले पंचायत ने फिरनी की पैमाइश कराई थी। इस दौरान कई लोगों के फिरनी की जमीन पर कब्जे पाए गए। इस पर पंचायत की ओर से उक्त लोगों को नोटिस जारी कर दिए गए। नोटिस मिलने पर बहुत से काफी लोगों ने खुद ही अपने कब्जे गिरा दिए थे, मगर कुछ लोगों ने नोटिस पर दिलचस्पी नहीं ली। इन लोगों के खिलाफ पंचायत की ओर से डीसी को शिकायत दी गई।
विज्ञापन

डीसी ने बीडीओ बहादुरगढ़ रामफल को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त कर वीरवार को गांव में कार्रवाई के आदेश दिए थे। वीरवार को उनके नेतृत्व में पंचायत अधिकारी राजेश, सरपंच सत्यवान उर्फ सत्ते सहित काफी पुलिसकर्मियों का एक दस्ते ने उक्त क्षेत्र में दस्तक दी। उक्त परिवारों से बातचीत करने के बाद अवैध चबूतरे व निर्माण ढहाने शुरू किए गए। कुल 34 कब्जे ढहाए गए। तोड़फोड़ की इस कार्रवाई के दौरान लोगों में रोष तो था, मगर पुलिस बल और अधिकारियों की मौजूदगी के चलते शांत रहे। बीडीओ रामफल ने कहा कि अवैध कब्जे बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। यदि फिर से कोई ऐसा करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

सरपंच बोले
गांव के सरपंच सत्यवान ने कहा कि लगभग 60 फीसदी कब्जे तो नोटिस मिलने के बाद खुद ही लोगों ने हटा दिए थे। जो कब्जे नहीं हटाए गए उन्हें आज प्रशासन की मदद से हटवा दिया गया है। लोगों ने किसी तरह का विरोध नहीं किया। शांति बनाए रख कर ग्रामीणों ने प्रशासन का साथ दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें