फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशासन ने बुपनियां में गलियों से हटवाए अवैध कब्जे

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रशासन ने बुपनियां में गलियों से हटवाए अवैध कब्जे
विज्ञापन

बादली।
नायब तहसीलदार अजय कुमार के नेतृत्व में पहुंची टीम ने वीरवार को गांव बुपनियां की गलियों से प्रशासन ने अवैध कब्जे हटाए। ग्रामीणों ने भी गली से अवैध कब्जे हटाए जाने पर राहत की सांस ली। जबकि प्रशासन ने कब्जा करने वालों को दोबारा से ऐसा न करने की हिदायत दी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार ग्रामीणों ने प्रशासन से गांव की प्रमुख गली से अवैध कब्जा हटवाने के लिए शिकायत दी थी। इस पर उपमंडल अधिकारी त्रिलोकचंद ने नायब तहसीलदार अजय कुमार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त कर अवैध कब्जे हटवाने की जिम्मेदारी सौंपी। अजय कुमार ने गांव में पहुंचकर पटवारी की मदद से निशानदेही करवाई और अवैध कब्जों को हटवाया। जेसीबी मशीन की सहायता से सभी कब्जों को ध्वस्त कर दिया गया और रास्ते के अवरोधक हटाकर ग्रामीणों के लिए सुचारु करा दिया गया। इस अवसर पर सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल भी मौजूद रहा। जबकि कानूनगो राकेश कुमार, महेन्द्र पटवारी ने निशानदेही की। नायब तहसीलदार अजय कुमार ने बताया कि बुपनियां के बलवान ने गली से अवैध कब्जे हटवाने की मांग कमिश्नर से की थी। जहां से आदेश मिलने के बाद कब्जों को हटवाया गया है। गली में वर्षों पुराने अवैध कब्जों को भी हटा दिया गया है।
विज्ञापन


-------------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें