फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मृत गायों की अवशेष देख ग्रामीण भड़के

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बादली (झज्जर)।
उपमंडल के गांव खेड़का गुज्जर स्थित श्रीराम कृष्ण गोशाला में सर्दी के चलते लगभग 8-10 गायों की मौत हो गई है। मृत गायों को गोशाला के साथ लगते एक खुले मैदान में एक छोटा गड्ढा खोदकर उसमें दफना दिया गया। ऊपर की मिट्टी हटाकर कुत्तों ने दफनाई गई मृत गायों को नोंचना शुरू कर दिया। इस सारे दृश्य को देखकर बुधवार को ग्रामीणों ने गोशाला प्रबंधक के प्रति रोष जताया।
गोशाला की गायों की दुर्गति को लेकर संसार सिंह, वेद प्रकाश, बबलू नंबरदार, नरेश, धीरज व जोगेंद्र समेत कई ग्रामीणों ने इकट्ठे होकर मंत्रणा की। ग्रामीणों ने कहा कि गोशाला प्रबंधन द्वारा मृत गायों को नाममात्र का गड्ढा खोदकर उसमें दफनाया गया है। कुछ ही समय बाद कुत्ते ने मिट्टी हटाकर गायों के शवों को नोंचना शुरू कर दिया। पूर्व में भी एक इस प्रकार का मामला सामने आ चुका है। उसके उपरांत भी गोशाला प्रबंधन ने कोई सबक नहीं लिया। अब एक बार फिर गोशाला में ठंड से मरी 8-10 मृत गायों को नाममात्र का गड्ढा खोदकर दफना दिया है। दफनाए गए शवों पर न नमक डाला गया और न उन्हें कुत्तों से बचाने के लिए कांटेदार झाड़ियां डाली गई। मृत गायों की संख्या अधिक होने और गड्ढा छोटा होने से उनके शरीर काफी ऊपर थे। गोभक्तों का कहना है कि वे प्रतिवर्ष गायों के लिए लाखों रुपये की धनराशि दान देते हैं। फिर भी गायों की हालत अत्यंत दयनीय रहती है। कड़ी सर्दी में भी वे खुले में रहने पर मजबूर हैं। उन्हें ठंडी हवा से बचाने के लिए गोशाला में शेेड तक नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कर्मचारियों ने बरती लापरवाही : प्रधान
गोशाला के कर्मचारियों ने गड्ढा खोदने में लापरवाही बरती। मेरी अनुपस्थिति में उन्होंने गायों को दफना दिया। मुझे मामले का पता लगा तो बुधवार को गहरा गड्ढा खोदकर गायों को सही तरीके से दफना दिया है। गायों को हर तरह की परेशानी से बचाने के लिए गोशाला प्रबंधन की पूरी कोशिश करता है।
- सतपाल देशवाल, प्रधान खेड़का गुर्जर गोशाला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें