फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोक अदालत के लिए प्रचार अभियान चलाया

विज्ञापन
विज्ञापन
लोक अदालत के लिए प्रचार अभियान चलाया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
नौ दिसंबर को स्थानीय कोर्ट परिसर में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर पीएलवी रोहतास शर्मा व उनकी टीम ने नगर के काठमंडी, पुरानी अनाज मंडी, रेलवे स्टेशन, पुरानी सब्जी मंडी, बस स्टैंड सहित वैश्य कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय परिसर में जागरूकता अभियान चलाया।
विज्ञापन

सीनियर पीएलवी रोहतास शर्मा ने कहा कि देश के संविधान की सबसे बड़ी विशेषता है कि इसमें राष्ट्र का कोई भी नागरिक अपनी समस्या को भारत की बड़ी से बड़ी न्यायपालिका के समक्ष रख सकता है। कानून में स्पष्ट किया गया है कि किसी भी बेगुनाह को सजा न मिले। राष्ट्रीय लोक अदालत ऐसा जरिया है जिससे सस्ता, सुलभ न्याय दोनो पक्षों को मिलता है।इससे आपसी प्रेमभाव एवं भाईचारा भी बढ़ता है। इस अवसर पर प्राचार्या संगीता राणा, प्रवीण जैन, उर्मिल सिंगल, मीनू, वनिता, अनिता सैनी के अलावा छात्रा वंदना, पूजा शर्मा, प्रिया, आरती, पिंकी, महक, गायत्री, संगीता, सानिया, प्रीति, रिया उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें