विधायक ने पार्क की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
चरखी दादरी।
दादरी से इनेलो विधायक राजदीप फौगाट ने महिलाओं की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर रोजगार्डन का दौरा किया। इस दौरान नगर परिषद चेयरमैन व पुलिस अधिकारी भी उनके साथ मौजूद थे। इस दौरान विधायक ने मौके पर मौजूद नगर परिषद चेयरमैन संजय छपारिया से पार्क में सीसीटीवी कैमरे लगवाए जाने व पार्क के बाहर पुलिस नंबर अंकित साइन बोर्ड लगवाने का आग्रह किया तो चेयरमैन ने यह कैमरे व साइन बोर्ड जल्द ही लगवाए जाने का आश्वासन विधायक को दिया।
पुलिस अधिकारियों ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए स्पेशल गश्त शुरू कराने और पार्क में महिला पुलिस कर्मचारी भी तैनात कर करने का विधायक को आश्वासन दिया। विधायक ने पार्क के सामने चल रहे शराब के ठेके को भी यहां से शिफ्ट करवाने की मांग की। इिस अवसर पर नगर परिषद चेयरमैन संजय छपारिया, पार्षद आनंद महराणा, पार्षद मनोज वर्मा, पार्षद वीरेंद्र सांगवान चरखी,मनफूल शर्मा ,रोहित, सूरज बेनीवाल के अलावा शहर थाना प्रभारी विकास कुमार व पुलिस की सुरक्षा शाखा से मंजीत ङ्क्षसह मौजूद थे।