प्रांतीय विमुक्ति दिवस सम्मेलन की तैयारियों पर चर्चा
अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
10 सितंबर को फतेहाबाद में विमुक्ति दिवस पर प्रांतीय सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इसमें मुख्यमंत्री मनोहर लाल बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। इसे लेकर शुक्रवार को दादरी में विमुक्त घुमंतू जनजाति कल्याण संघ के पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कल्याण संघ के वरिष्ठ सदस्य धर्मबीर जोड़िया ने की। उन्होंने बताया कि 10 सितंबर को होने वाला समारोह विमुक्त घुमंतू जनजाति कल्याण संघ एवं स्वर्ण जयंती समारोह समिति के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया जाएगा। इस आयोजन की अध्यक्षता मंत्री कृष्णपाल गुर्जर करेंगे। अति विशिष्ट अतिथि के तौर पर विमुक्त घुमंतू ,अर्ध घुमंतू जनजाति आयोग चेयरमैन भीकुराम इदाते, प्रदेश वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु, महिला एवं बाल विकास मंत्री कविता जैन, परिवहन एवं आवास मंत्री कृष्णलाल पंवार, उद्योग मंत्री विपुल गोयल, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री कृष्ण बेदी, श्रम व रोजगार मंत्री नायाब सिंह सैनी, सहकारी राज्य मंत्री मनीष ग्रोवर होंगे। बैठक में बाबूलाल, बलजीत सिंह गिहारा, महेंद्र नाथ, सुरेंद्र, अजय, रमेश पालड़ी, बलबीर, धर्मा, दीपचंद, रोशनलाल, टिंकू, ओमवती, गुड्डी, उदयभान आदि मौजूद थे।