फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब लोगों को सताने लगी है चिंता, कहीं ज्यादा न टूट जाए कब्जा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहादुरगढ़।
नगर परिषद की ओर से शुरू की गई वेस्ट जुआं ड्रेन की पैमाइश का काम अगले दो दिनों में पूरा हो जाएगा। सोमवार को भी नगर परिषद के अधिकारियों के अलावा तहसीलदार, पटवारी, गिरदावर ड्रेन की पैमाइश के कार्य में जुटे रहे। सोमवार को रेलवे रोड पर गंदे नाले से पैमाइश का काम शुरू किया गया। जैसे ही पैमाइश का काम पूरा होगा, उसके तुरंत बाद यह रिकार्ड आटो कैड साफ्टवेयर में लोड कर दिया जाएगा। इसके बाद ड्रेन के अवैध कब्जों की पहचान की जाएगी और अगला कदम कब्जों को तोड़ने का होगा। अब लोगों को चिंता सताने लगी है कि कहीं कब्जा ज्यादा जगह में न टूट जाए।
अधिकारियों का कहना है कि अबकी बार पैमाइश जीपीएस सिस्टम से लैस टोटल सब स्टेशन मशीन से कराई जा रही है। मशीन की पैमाइश में जो भी अवैध निर्माण आएंगे, उसको तोड़ा जाएगा। अब लोगों को चिंता सताने लगी है कि कहीं उनकी जमीन के ज्यादा हिस्से में तोड़फोड़ न हो। इस पैमाइश में सरकारी जमीन पर जहां तक भी लोगों ने कब्जा किया होगा, वहीं तक पूरी तरह तोड़ा जाएगा। दरअसल, ड्रेन की पैमाइश पिछले दिनों मैनुअल तरीके से की गई थी। इस पर लोगों ने उंगलियां उठानी शुरू कर दी थी। लोगों की शंका को दूर करते हुए टोटल सब स्टेशन मशीन से पैमाइश कराने का निर्णय लिया गया और अगले दो दिनों में अब यह कार्य पूरा होने वाला है। लगभग 80 प्रतिशत कार्य पूरा कर लिया जाएगा। जो कार्य शेष बचा है वह भी जल्द ही निपट जाएगा। टीम ने सोमवार को गांधी मार्केट के अलावा अन्य कई स्थानों पर कार्य किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या कहते हैं अधिकारी
तहसीलदार नरेंद्र दलाल ने बताया कि अगले दो दिनों में पैमाइश का कार्य पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद यह रिकार्ड संबंधित विभाग को सौंप दिया जाएगा। अवैध कब्जे हटाने की कार्रवाई भी जल्द शुरू कर दी जाएगी।

- अगले दो दिनों में होगी ड्रेन की पैमाइश पूरी
- सोमवार को भी जुटे रहे अधिकारी और कर्मचारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें