अमर उजाला ब्यूरो
बेरी (झज्जर)।
बिजली निगम द्वारा बनाया गया शेड्यूल ने भी बिजली उपभोक्ताओं के नाक में दम कर दिया हैं। निगम के अधिकारी शेड्यूल के अलावा लग रहे कटों का जवाब देने में आनाकानी कर रहे तो ऐसे में बेरी बिजली निगम कहीं राम भरोसे तो नही चल रहा हैं। शेड्यूल के मुताबिक बेरी को मिलने वाली बिजली में भी 2-3 घंटे का अतिरिक्त कट छोटे-छोटे हिस्सों में लगाना दुकानदारों, व्यापारियों, किसानों के लिए सिरदर्द बन गया हैं। सरकार द्वारा कई गांवों में म्हारा गांव जगमग गांव योजना तो चला दी, लेकिन बेरी में बिल भरने के बाद भी बिजली न मिलने का दंश स्थानीय लोगों को झेलना पड़ रहा हैं।
पिछले कई दिनों से बेरी कस्बे में बिजली की आंख मिचौली के चलते जनता परेशान हैं और कस्बावासियों का कहना कई बार तो सबसे बड़ी समस्या यह गहराती है कि जिस समय विभाग पानी सप्लाई देता है तो उसी वक्त बिजली गुल हो जाती है और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता हैं। गौरतलब है कि बिजली निगम के अधिकारियों द्वारा बेरी में बिजली सप्लाई के लिए शेड्यूल बनाया हुआ हैं और फिर भी निगम के शेड्यूल मुताबिक बिजली सप्लाई नही दे पा रहा हैं।
लोगों का कहना है कि बेरी में बिजली निगम के अधिकारियों की लापरवाही के चलते आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बेरी बाजार के दुकानदारों का कहना है कि बिजली के कटों के कारण उन्हें मजबूरन जनरेटर का सहारा लेना पड़ता है। जोकि काफी मंहगा साबित होता है। फोटोस्टेट व फोटो स्टूडियो वालों का कहना है कि बिजली कटों के कारण उनका व्यवसाय आधा पड़ गया है। कई बार तो पूरे दिन बिजली न आने के कारण उन्हें हाथ पर हाथ रखकर बैठना पड़ता है। बिजली न होने के कारण कई बार तो इलेक्ट्रोनिक्स की दुकान पर काम करवाने के लिए आए ग्राहक वापिस चले जाते हैं।
बोले कस्बावासी
- बेरी निवासी सुरेंद्र ने बताया कि पिछले दिनों से बेरी में बिजली सप्लाई का बुरा हाल है। निगम अधिकारियों का समस्या की तरफ कोई ध्यान नही हैं। अधिकारी कहते हैं कि बेरी में बिजली की सप्लाई ठीक-ठाक है, लेकिन हकीकत तो कुछ और ही हैं। निगम द्वारा शेड्यूल के मुताबिक भी सप्लाई नहीं दी जा रही।
- बेरी निवासी ज्योति का है कि पिछले कई दिनों से शेड्यूल के अतिरिक्त से बिजली के कटों से परेशान है और सबसे ज्यादा समस्या तो उस वक्त गहराती है जब सुबह विभाग पानी सप्लाई करता है और बिजली गुल हो जाती है और तब लाइट आती है तो पानी की सप्लाई बंद हो जाती हैं निगम के बता दे कि निगम के अधिकारियों द्वारा बनाए कट के अनुसार बेरी में बिजली 20 घंटे सप्लाई होनी चाहिए। लेकिन बेरी में बिजली सप्लाई पूरी नहीं आती। जिससे इंवर्टर भी बंद हो जाते हैं और निगम अधिकारियों का रटा हुआ जवाब होता है कि तार टूटने से लाईन में फाल्ट हो गया है।
बोले व्यापार मंडल के प्रधान
- बेरी बिजली निगम द्वारा बेरी कस्बे में 20 घंटे बिजली सप्लाई का शेड्यूल है, लेकिन शेड्यूल के अतिरिक्त छोटे-छोटे कटो में 2-3 घंटे तक बिजली की सप्लाई नहीं होती है, इससे व्यापारियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। निगम बेरी कस्बे में कुछ दिनों पहले बिजली चोरी रोकने के लिए सेमीनार लगाया था और कहा था कि शेड्यूल के अतिरिक्त लगने वाले कटों को एडजस्ट किया जाएगा। लेकिन बेरी बिजली निगम के अधिकारियों की लापरवाही के चलते अतिरिक्त कटो को एडजस्ट नहीं किया जाता। जिससे गर्मी के मौसम में परेशानी होती है।
वर्जन
बेरी बिजली निगम के एसडीओ राज सिंह का कहना है कि लाइन में फाल्ट होने के कारण बिजली सप्लाई बाधित होती है।