फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: बारिश में खेल रहा था बच्चा, करंट लगने से हुई मौत, पुलिस कर रही जांच

Tue, 26 Aug 2025 09:59 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़

सार

बारिश के दौरान एक दर्दनाक हादसा हुआ। गली में खेल रहे 11 वर्षीय कृष को एक दुकान के शटर में करंट लगने से मौत हो गई।
विज्ञापन
कृष, मृतक बच्चा - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मंगलवार शाम 4 बजे बहादुरगढ़ के लाइनपार क्षेत्र में विकास नगर में बारिश के दौरान एक दर्दनाक हादसा हुआ। गली में खेल रहे 11 वर्षीय कृष को एक दुकान के शटर में करंट लगने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भेजा।
विज्ञापन


विकास नगर में रहने वाला पांचवीं कक्षा का छात्र कृष अपने दोस्तों के साथ गली में खेल रहा था। बारिश के कारण गली में पानी भरा था। एक कार के गुजरने से पानी का बहाव बढ़ा, और कृष ने पास की दुकान का शटर छू लिया, जिसमें करंट प्रवाहित हो रहा था। जोरदार झटके से बच्चा गिर पड़ा। स्थानीय लोगों ने उसे तुरंत नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

परिजनों में शोक

कृष दो भाइयों में सबसे छोटा था। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय समुदाय भी इस घटना से स्तब्ध है। थाना प्रभारी परमजीत ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवाया गया है। बुधवार को शव पोस्टमार्टम होगा। पुलिस दुकान के शटर में करंट की वजह और हादसे की परिस्थितियों की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें