-फोटो 57 : स्टाफ की कमी को लेकर विरोध प्रदर्शन करते निगम कर्मचारी। संवाद
बहादुरगढ़। ऑल हरियाणा वर्कर यूनियन बहादुरगढ़ द्वारा सिटी सब डिविजन नंबर 1 में सोमवार को लगातार चौथे दिन भी विरोध गेट मीटिंग का आयोजन किया गया। प्रधान सुनील ने अध्यक्षता की। इसमें कर्मचारियों ने विभाग में स्टाफ की भारी कमी को लेकर कड़ा विरोध दर्ज कराया।
प्रदर्शन के दौरान यूनियन ने मुख्य रूप से पावर हाउस, फील्ड और ऑफिस में स्टाफ की कमी को मुद्दा बनाया। कर्मचारियों का कहना है कि लंबे समय से ड्यूल चार्ज के तहत कार्य कराया जा रहा है। विरोध प्रदर्शन में केंद्रीय कमेटी के सदस्य रविंद्र दलाल, ब्लॉक प्रधान बिजेंद्र माैजूद रहे।