04jjrp24- झज्जर। हरियाणा बीज विकास निगम की दुकान पर बीज लेने पहुंचे किसान। संवाद
झज्जर। हरियाणा बीज विकास निगम (एचएसडीसी) की दुकान पर मंगलवार रात को 222 किस्म का 1,050 बैग गेहूं का बीज पहुंचा। इसके अलावा 750 बैग गेहूं का बीज वितरित किया गया। बुधवार को किसानों को आया हुआ गेहूं का बीज वितरित किया जाएगा। गेहूं फसल की बुआई का समय नजदीक है। किसान लगातार सरकारी केंद्रों पर पहुंच रहे है।
रात को गेहूं के बीज उतरवाकर दुकानों में रखवाने का काम किया गया। एचएसडीसी के प्रभारी राकेश भौरिया ने कहा कि मंगलवार को करीब 750 बैग गेहूं के बीज का वितरण किया है। सुबह 625 बैग गेहूं के बीज पहुंचे थे। वहीं, रात को 1,050 बैग गेहूं का बीज आया है। बुधवार को गेहूं का बीज वितरित किया जाएगा।
04jjrp24- झज्जर। हरियाणा बीज विकास निगम की दुकान पर बीज लेने पहुंचे किसान। संवाद