फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान पद के लिए तीन उम्मीदवारों ने किए नामांकन दाखिल 18-35-39

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहादुरगढ़। बार एसोसिएशन बहादुरगढ़ के चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया के तीसरे दिन बुधवार को छह नामांकन दाखिल हुए। प्रधान पद के लिए तीन उम्मीदवारों के नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। जबकि उपप्रधान, सचिव व सह सचिव पद के लिए एक-एक नामांकन पत्र दाखिल किया गया है। बुधवार को नामांकन पत्र दाखिल करने का दूसरा दिन था। इस दिन प्रधान पद के लिए एडवोकेट मुकेश सैनी, देवेंद्र लाठर व राजेंद्र लोहचब ने नामांकन पत्र दाखिल किया। इसके अलावा सचिव पद के लिए रवीन छिल्लर, सह सचिव पद के लिए प्रेमवती और उपप्रधान पद के लिए संदीप कौशिक ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। सुमित सांगवान ने उपप्रधान पद के लिए फार्म खरीदा है। सचिव पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने गए रवीन छिल्लर के साथ पूर्व उपाध्यक्ष संदीप गुलिया, हुकमचंद राठी, संदीप राठी, गोल्डी, विनीत, अमित, दीपक, राजदीप, अनिल आदि भी शामिल रहे।
अब तक बार एसोसिएशन के सभी पदों के लिए 9 नामांकन पत्र दाखिल किए जा चुके हैं। इससे पहले मंगलवार को तीन नामांकन पत्र दाखिल किए गए थे। वीरवार को नामांकन पत्र दाखिल करने का अंतिम दिन है। 29 मार्च को नामांकन पत्रों की छंटनी व नाम वापस लिए जा सकेंगे। 5 अप्रैल को मतदान होगा। मतदान सुबह 9 से शाम 4 बजे तक होगा। चुनाव में 510 वकील मतदान कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


नामांकन प्रक्रिया के तीसरे दिन छह नामांकन पत्र दाखिल किए गए हैं। प्रधान पद के लिए तीन नामांकन आए हैं। अब तक 9 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं।
तेजवीर सिंह, निर्वाचन अधिकारी, बार एसोसिएशन बहादुरगढ़।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें