फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेतों एवं ढाणियों में बिजली कटौति से ग्रामीणों में बना रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बाढड़ा। ग्रामीणों ने बिजली निगम से खेतों एवं ढाणियों में रहने वाले बिजली उपभोक्ताओं को पर्याप्त मात्रा में बिजली आपूर्ति की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि इस समय उन्हें सात से आठ घंटे ही बिजली मिल रही है।
ग्रामीण राजेश, संदीप, रवि,राजबीर,अजय, दिनेश, राकेश आदि ने बताया कि बाढड़ा क्षेत्र के अधिकतर लोगों ने अपने खेतों में रिहायशी मकान बना रखे हैं। लेकिन खेतों में केवल सात से आठ घंटे ही बिजली आपूर्ति की जाती है जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सुबह- सांय बिजली की आपूर्ति जरूर होनी चाहिए क्योंकि पेयजल, चारा काटने व अन्य घेरलू जरूरतों की पूर्ति के लिए बिजली की जरूरत होती है। आजकल अधिकतर कामकाज बिजली आपूर्ति से ही संभव हैं। उन्होंने बताया कि पिछले काफी समय से बिजली आपूर्ति में कटौति की जा रही है जिससे लोगों को पेयजल व मवेशियों केे लिए पानी का संकट झेलना पड़ रहा है। बिजली से होने वाले रोजमर्रा के काम पूरा करने में भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि लोग खेती के साथ पशु पालन भी करते हैं। लोगों को समय पर बिजली नहीं मिलने से उनमें बिजली विभाग के प्रति रोष बना हुआ है। उन्होंने कहा कि अगर जल्द ही समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन करने को मजबूर होंगे। लोगों ने विभाग से जल्द ही समस्या के समाधान की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें