फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमांशु गर्ग का हुआ तबादला, समिति चौधरी होगी नई पुलिस कप्तान

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चरखी दादरी। प्रदेश सरकार ने कई जिलों के पुलिस कप्तान को इधर से उधर किया है। शुक्रवार को इस संबंध में सूची जारी हो गई। इसे तहत चरखी दादरी जिला के पुलिस कप्तान में भी फेरबदल किया गया है। पुलिस विभाग ने एसपी हिमांशु गर्ग का तबादला कर महिला आईपीएस समिति चौधरी को चरखी दादरी एसपी नियुक्त किया है। सोमवार तक उनके कार्यभार संभालने की उम्मीद है।
विज्ञापन

नए आदेशों के मुताबिक एसपी हिमांशु गर्ग को डीसीपी ट्रैफिक गुरूग्राम के साथ डीसीपी साउथ गुरूग्राम का भी अतिरिक्त चार्ज दिया गया है। दूसरी ओर चरखी दादरी पुलिस की बागड़ोर संभालने वाली समिति चौधरी पहली महिला पुलिस कप्तान होगी। उनसे पहले हिमांशु गर्ग और उनसे पहले सुनील दलाल जिला पुलिस कप्तान का कार्यभार संभाल चुके हैं। जिला बनने के करीब चार माह बाद तक तत्कालीन भिवानी एसपी को चरखी दादरी पुलिस कप्तान का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें