फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रन फॉर यूनिट में दौड़े मंत्री, अधिकारी व खिलाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
झज्जर। लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल अखंड भारत के शिल्पी थे। देश की एकता व अखंडता में योगदान को देखते हुए भारत में आज उनकी दुनिया में सबसे ऊंची प्रतिमा स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के रूप में एक नए तीर्थ व राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में नए त्योहार का उदय हुआ है। हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने यह बात लौह पुरुष वल्लभ भाई पटेल की जयंती एवं राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर झज्जर के जहांआरा बाग स्टेडियम में रन फॉर यूनिटी के भागीदार विद्यार्थियों, नौजवानों व बुजुर्गों को संबोधित करते हुए कही।
उपायुक्त सोनल गोयल ने मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री का स्वागत किया तथा जिलावासियों को राष्ट्रीय एकता दिवस के लिए शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में शामिल जिलावासियों को एकता व अखंडता की शपथ भी दिलाई। इस अवसर पर जिला परिषद के चेयरमैन परमजीत सौलधा, वाइस चेयरमैन योगेश सिलानी, पूर्व मंत्री कांता देवी, भाजपा नेत्री सुनीता चौहान, सुनीता धनखड़, मार्केट कमेटी बेरी के चेयरमैन मनीष शर्मा, आनंद सागर, प्रकाश धनखड़, बिजेंद्र मांडोठी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। प्रशासन की ओर से पुलिस अधीक्षक पंकज नैन, एएसपी शशांक कुमार सावन, बेरी के एसडीएम राहुल नरवाल, झज्जर के एसडीएम विजय सिंह, सीटीएम अश्वनी कुमार, सीईओ जिला परिषद शिखा, डीएसपी भारती डबास, अजमेर सिंह, डीडीपीओ हरि सिंह श्योराण, डीआरओ मनबीर सांगवान, जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी नीरज कुमार, जिला शिक्षा अधिकारी सतबीर सिंह सिवाच, तहसीलदार मुख्तयार सिंह सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन


साढे़ चार हजार खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा
रन फॉर यूनिटी में भागीदारी करने केे लिए झज्जर में स्कूल-कॉलेजों के विद्यार्थियों, खिलाड़ियों के साथ-साथ पांच वर्ष तक आयु के बालक-बालिकाओं के साथ-साथ बड़ी संख्या में बुजुर्ग धावक भी जोश के साथ भागीदारी करने पहुंचे। मैरॉथन में करीब साढे़ चार हजार छात्रों के द्वारा हिस्सा लिया गया, जो कि अब तक जिले में सबसे अधिक है।
विज्ञापन


गुब्बारे छोड़ दिया अखंडता का संदेश
उन्होंने रन फॉर यूनिटी को हरी झंडी दिखाने से पहले देश की एकता व अखंडता के प्रतीक तिरंगे गुब्बारे भी दो नन्हें धावकों को आमंत्रित कर आसमान में छुड़वाएं। मुख्य अतिथि ने जहांआरा बाग स्टेडियम से रन फॉर यूनिटी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। धावकों का उत्साह बढ़ाने के लिए कृषि मंत्री धनखड़, उपायुक्त सोनल गोयल व अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी दौड़ में शामिल हुए। रन फॉर यूनिटी में हजारों की संख्या में लोगों ने भागीदारी की। सभी धावक जहांआरा बाग स्टेडियम से शहीद लेफ्टिनेंट रविंद्र छिक्कारा चौक, पुराना बस स्टेंड, बाबा साहेब डा. भीमराव आंबेडकर चौक होते राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पहुंचे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें