फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसवाईएल पर इनेलो-बसपा गठबंधन करेगा नए सिरे से आंदोलन : अभय चौटाला

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। इनेलो-बसपा गठबंधन एसवाईएल के लिए अब नए सिरे आंदोलन करेगा। इस बार का आंदोलन आरपार का होगा। अगर प्रदेश की जनता ने पिछली बार की तरह इस बार भी गठबंधन को सहयोग दिया तो हरियाणा के हिस्से का पानी लेकर ही दम लेंगे। यह बात सोमवार को नेता प्रतिपक्ष अभय सिंह चौटाला ने दादरी जिला पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते कही। नेता प्रतिपक्ष के कार्यकर्ता सम्मेलन में दादरी इनेलो विधायक राजदीप फौगाट भाग लेने नहीं पहुंचे।
विज्ञापन

अभय सिंह चौटाला ने कहा कि इनेलो-बसपा गठबंधन पिछले लंबे समय से एसवाईएल के पानी प्राप्त करने के लिए लड़ाई लड़ रहा है, लेकिन प्रदेश की भाजपा सरकार कोर्ट से प्रदेश के हक में फैसला आने के बाद भी इस मामले में चुप्पी साधे हैं। इस बात से साफ है कि सरकार किसानों व प्रदेश के भला नहीं चाहती है। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि इनेलो-बसपा गठबंधन प्रदेश के हिस्से का पानी लेकर ही दम लेगा। जिस पार्टी के साथ लाखों कार्यकर्ता संघर्ष कर रहे हैं, वह कभी मंजिल पर पहुंचने से पहले हार नहीं मानती। अभय सिंह ने कहा कि पार्टी सुप्रीमो ने निर्णय लिया है कि सत्ता में आने के बाद गरीब की बेटी की शादी में पांच लाख रुपये कन्यादान, ट्यूबवेल का बिजली बिल माफ व घरेलू बिजली बिल आधा, बुढ़ापा व सम्मान भत्ता पेंशन तीन हजार रुपये प्रति माह, हर घर से एक युवा को योग्यता के आधार पर रोजगार, 15 हजार बेरोजगारी भत्ता व किसान व गरीब का कर्ज माफ किया जाएगा।
बसपा प्रदेशाध्यक्ष प्रकाश भारती ने कहा कि इनेलो-बसपा गठबंधन से विपक्षी दल बौखला गए हैं। विपक्षी दल लगातार अफवाह फैला रहे हैं कि जल्द ही गठबंधन टूट जाएगा लेकिन इनेलो-बसपा का गठबंधन रक्षाबंधन की तरह पवित्र है। इस अवसर पर जिला प्रधान विजय पंचगांवा, बसपा प्रदेश उपाध्यक्ष नरेंद्र प्रजापति, ओमप्रकाश खोरड़ा, आशीष खनगवाल, पूर्व विधायक कर्नल रघबीर, रणबीर मंदौला, महेंद्र शास्त्री, बबलू श्योराण, दरियाव सिंह एडवोकट, ऋषिपाल उमरवास, राजेंद्र हुई, प्रदीप गिल, योगेश इमलोटा आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें