फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपने-अपने क्षेत्रों में थाना प्रभारी बढ़ाएं गश्त: एसपी

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। जिले में अपराध की रोकथाम के लिए शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक हिमांशु गर्ग ने अपने कार्यालय में सभी थाना और चौकी प्रभारियों की बैठक ली। उन्होंने पुलिस कर्मियों को महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराध में अपराधी को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने और सख्त से सख्त सजा दिलाने के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि लोगों की जानमाल की सुरक्षा को देखकर अपने -अपने थाना क्षेत्र में गश्त बढ़ाई जाए और संदिग्ध लोगों पर पैनी नजर रखें।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि महिला और बाल अपराध को रोकने के लिए स्कूल स्टाफ सहित छात्र, छात्राओं और ग्रामीण क्षेत्र में महिलाओं व पुरुषों को दुर्गा शक्ति ऑपरेशन के तहत जागरूक करें। उन्होंने कहा की क्षेत्र मे मर्डर, चोरी, वाहन चोरी, पशु चोरी, गुमशुदा, आर्म्स एक्ट, जुआं अधिनियम, एनडीपीएस, वाहन लूट, एक्साइज एक्ट, धोखाधड़ी, चेन स्नैचिंग जैसी घटनाओं के आरोपियों को तत्परता से पकड़ा जाए। एसपी ने आदेश दिए कि सभी जांच अधिकारी अपने लंबित मामलों का जल्द से जल्द निपटान करें और पीओ, बेल जंपर, अति वांछित अपराधियों, पैरोल जंपर को तुरंत काबू करें।
उन्होंने कहा कि सड़कों पर बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों की चेकिंग की जाए और बिना कागजात वाले वाहनों के चालान काटे जाएं। बैठक में डीएसपी हेड क्वार्टर प्रदीप नैन, डीएसपी बाढड़ा दिलीप सिंह, सदर थाना प्रभारी जगराम, सिटी थाना प्रभारी गौरव कुमार, सुरक्षा इंचार्ज मंजीत अहलावत, स्पेशल सेल इंचार्ज शमशेर सिंह आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें