फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटा होने की दवा बताकर महिला को पति व सास ने पिलाया जहर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बेटा होने की दवा बताकर महिला को पति और सास ने पिलाया जहर, मौत
विज्ञापन

चरखी दादरी। बेटा पैदा होने की दवा बताकर महिला को उसके पति और सास ने जहर पिला दिया जिससे उसकी मौत हो गई। मृतका के भाई की शिकायत पर सिटी थाना पुलिस ने पति और सास पर हत्या का केस दर्ज किया है। शनिवार को पुलिस ने मृतका का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।
पुलिस को दी शिकायत में नीमली निवासी अनूप ने बताया कि उसकी बहन की शादी 2014 में झज्जर जिले के गांव अंबोली में हुई थी। उसकी बहन को आठ साल की एक बेटी है। मृतका के भाई ने बताया कि बेटा न होने पर ससुराल पक्ष के लोग उसकी बहन को ताने देते थे। उसने बताया कि शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे उसकी बहन नवीन ने उसे फोन किया। नवीन ने उसे तुरंत दादरी शहर के काठमंडी क्षेत्र आने की बात कही और फोन काट दिया। इसके बाद जब परिजनों के संग वहां पहुंचा तो काफी तादाद में लोग जमा थे और उसकी बहन जमीन पर बेसुध पड़ी थी। इसके तुरंत बाद वह बहन को बाइक पर बैठाकर अस्पताल ले गया। अस्पताल ले जाते समय नवीन ने उसे बताया कि उसका पति व सास उसे दवाई दिलाने के लिए दादरी लेकर आए थे। उन्होंने बेटा होने की दवाई बताकर धोखे से उसे जहर पिला दिया। अनूप ने बताया कि नवीन की जब तबीयत बिगड़ने लगी तो उसके पति व सास मौके से बिना बताए चले गए। अनूप ने बताया कि उसने उपचार के लिए अपनी बहन को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

मामले की सूचना पाकर सिटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में रखवाया। पुलिस ने मृतका के भाई के बयान दर्ज किए और उसके पति राजेंद्र व सास के खिलाफ केस हत्या सहित अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया। पुलिस ने शनिवार दोपहर मृतका का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। फिलहाल इस संबंध में किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।

बेटा न होने पर मारते थे ताने
मृतका नवीन के भाई अनूप ने बताया कि दम तोड़ने से पहले नवीन ने उसे घटनाक्रम के बारे में बताया। अनूप ने बताया कि बेटा न होने पर ससुराल पक्ष के लोग उसकी बहन को ताने भी देते रहते थे। इन्हीं तानों से परेशान होकर वह उनके साथ दादरी आई थी लेकिन उसे धोखे से जहर देकर पति व सास ने मार दिया।
विज्ञापन


मृतका के भाई अनूप के बयान पर विवाहिता के पति व सास के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। शनिवार दोपहर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। मामले की जांच में पुलिस जुट गई है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- सुरेंद्र दांगी, पुलिस प्रवक्ता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें