फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एथलीट व अन्य स्पर्धाओं के लिए खिलाड़ियों ने दी ट्रायल

विज्ञापन
विज्ञापन
खिलाड़ियों ने एथलीट और अन्य स्पर्धाओं के लिए दी ट्रायल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बौंदकलां।
गांव बौंद कलां स्थित वैश्य सीनियर सेकेंडरी स्कूल खेल मैदान में खेल की विभिन्न स्पर्धाओं के लिए लड़कियों की सब जूनियर, जूनियर व सीनियर वर्ग की फाइनल ट्रायल आयोजित हुई। इसमें हिसार खेलों के लिए खिलाडिय़ों का चयन किया गया। रॉयल स्कूल के एमडी ज्ञानेंद्र सिंह एडवोकेट, कोच महीपाल कुमार, कोच बनीता कुमारी, टीम मैनेजर सुनील कुमार व हॉकी फेडरेशन जिला चरखी दादरी सचिव विजेंद्र परमार ने ट्रॉयल प्रक्रिया पूरी की। ट्रॉयल में एथलीट खेल के अलावा अन्य खेल स्पर्धाओं में भी खिलाड़ियों का चयन किया गया।
विज्ञापन

सचिव विजेंद्र परमार ने बताया कि आज लड़कियां लड़कों से कम नहीं है। चाहे वो खेल का मैदान हो या शिक्षा का क्षेत्र हो आज लड़कियां हर क्षेत्र में आगे बढ़कर अपनी प्रतिभा को निखार रही हैं। लड़कियां आज के समय में लड़कों की तरह कंधा से कंधा मिलाकर अपने क्षेत्र व अपने माता-पिता को गौरवांन्वित कर रही है। इसलिए हमें लड़कियों को उनकी प्रतिभा अनुसार सम्मान देकर उनका हौसला बढ़ाने के लिए आगे आना चाहिए। इस अवसर पर खेल प्रेमी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें