फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

%भारत को जानो% प्रतियोगिता में आर्यन मॉडल स्कूल टीम की प्रथम रही

विज्ञापन
विज्ञापन
‘भारत को जानो’ प्रतियोगिता में आर्यन मॉडल स्कूल टीम प्रथम
विज्ञापन

चरखी दादरी।
भारत विकास परिषद की शाखा की ओर से ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में रविवार को भारत को जानो प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता के वरिष्ठ वर्ग में बीएम स्कूल ऑफ साइंस लोहरवाड़ा की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कनिष्ठ वर्ग में आर्यन मॉडल स्कूल दादरी टीम की प्रथम स्थान पर रही। परिषद के प्रधान डॉ. संजय गुप्ता व सचिव राजीव अरोड़ा ने बताया कि प्रतियोगिता में 14 विद्यालयों की टीमों के 28-28 बच्चों ने सीनियर व जूनियर वर्ग में भाग लिया।
विज्ञापन

भारत को जानो के संयोजक प्रोफेसर यशवीर सिंह व प्रेस प्रवक्ता मुकेश बंसल ने बताया कि वरिष्ठ वर्ग में दादरी आर्यन स्कूल की टीम ने दूसरा, वैश्य कन्या वरिष्ठ माध्यमिक की टीम ने तीसरा स्थान हासिल किया। कार्यक्रम के सहसंयोजक अक्षयराज शर्मा ने बताया कि जूनियर वर्ग में आर्यन मॉडल स्कूल की टीम ने पहला, एपीएस स्कूल प्रेमनगर की टीम ने दूसरा व वैश्य कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम के मुख्यातिथि रॉकबाल एसोसियेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र सिंह अहलावत ने बच्चों से बड़ी सोच रखने की अपील की। इस दौरान दादरी के मूल निवासी नवनियुक्त आईपीएस चिन्मय मित्तल का सार्वजनिक अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि ब्रह्माकुमारी प्रेमलता ने मौजूद बच्चों, बुजुर्गों को कहानी के माध्यम से ईश्वरीय आध्यात्मिक पथ पर चलने की प्रेरणा दी। उन्होंने लड़कियों को कल्पना चावला बनने तथा लड़कों से डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम द्वारा दिखाए पथ पर चलने की अपील की। कार्यक्रम के अंत में हारट्रोन सेंटर के मैनेजिंग डायरेक्टर जतिन श्योराण, राजेंद्र अहलावत, प्रेमलता, चिन्मय मित्तल आईपीएस ने विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर बलवान सिंह फौगाट, कर्णबीर सिंह, सतीश बजाज, जयसिंह, राजकुमार, रामनिवास, डॉ. संजय गुप्ता, संजीव मिश्र, राजीव अरोड़ा, संजय कलकल, प्रवीण बिंदल, सुमित डालमिया, राजेश अग्रवाल, राजेश गुप्ता, नवीन मित्तल, प्रोफेसर यशवीर सिंह, अक्षयराज शर्मा, मुकेश बंसल, विशंभर गोयल, श्यामसुंदर बिरोहडिय़ा, प्रदीप , संजय जुनेजा,राजेश गुप्ता, कपिल गर्ग, मनोज बिंदल, राजेश अग्रवाल, वरुण मित्तल, पुरुषोत्तम सर्राफ, नितिन जांगड़ा, गोविंद के अलावा महिला शाखा से परिषद जिला महिला अध्यक्षा शालिनी जुनेजा, सरिता डालमिया, मंजू वत्स, मंजूला अरोड़ा, सुमन बिंदल, रिंपी बिंदल, अंजू मित्तल, मानसी, डॉ. राजरानी आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें