फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्नातक कक्षाओं में नए आवेदन के लिए खुला वेब पोर्टल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झज्जर।
स्नातक कक्षाओं के प्रथम वर्ष की तीसरी मेरिट सूची तथा द्वितीय वर्ष तथा तृतीय वर्ष कक्षाओं के पुराने विद्यार्थियों के प्रवेश भी 16 जुलाई तक होंगे। तीसरी मेरिट सूची के बाद भी सीटें खाली रहने के कारण नए आवेदन भी भरे जा सकते है। इसके अलावा जिन विद्यार्थियों ने ऑनलाइन फार्म भरते समय असावधानी से गलत जानकारी दर्ज की है, वे भी अपने आवेदन पत्र की गलतियां संबंधित महाविद्यालय में जाकर ठीक करवा सकते हैं।
महाविद्यालय के उप प्राचार्य डॉ. डी.पी. शर्मा ने बताया कि उच्चतर शिक्षा विभाग से प्राप्त सूचना के अनुसार नए आवेदकों को लिए वेब पोर्टल 18 जुलाई तक खोल दिया है। इसके बाद मेरिट के आधार पर 20 जुलाई को दाखिले दिए जाएंगे। नए आवेदक अपने आवेदन पत्र की हार्डकापी के साथ सभी आवश्यक दस्तावेज लगाकर संबंधित महाविद्यालय में 18 जुलाई तक जमा करवा सकते हैं। जिन विद्यार्थियों ने स्नातकोत्तर कक्षाओं के लिए आवेदन किया है, उनको अपने आवेदन पत्र की हार्डकापी शनिवार तक महाविद्यालय में जमा करवानी जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्नातकोत्तर कक्षाओं की मेरिट सूची के संबंध में अभी तक कोई दिशानिर्देश प्राप्त नहीं हुआ है। नेहरू कॉलेज में एमए हिंदी, एमए अंग्रेजी, एमए मनोविज्ञान, एमकॉम, एमएससी गणित, एमएससी कंप्यूटर साइंस तथा जनसंचार एवं पत्रकारिता में डिप्लोमा के सात स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं, जिनकी कुल 340 सीटें उपलब्ध हैं।

- तीसरी मेरिट सूची के दाखिले रविवार तक होंगे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें