फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar: कार और ऑटो में हुई जोरदार टक्कर, एक शख्स की हुई मौत और सात लोग घायल

Thu, 28 Aug 2025 03:29 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर

सार

दो वाहनों की टक्कर में एक शख्स की मौत और सात लोग घायल हो गए। सभी घायलों का रोहतक पीजीआई के लिए रेफर किया गया है। 
विज्ञापन
सड़क हादसे में घायल शख्स - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेरी-कलानौर स्थित बाकरा मोड़ पर स्वीफ्ट और ऑटो की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में ऑटो में सवार 8 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने ऑटो चालक को मृत घोषित कर दिया जबकि बाकी सात की गंभीर हालत को देखते हुए रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची  पुलिस ने  स्थिति का जायजा लिया। जानकारी के अनुसार रोहतक के आंवल गांव से कुछ लोग ऑटो में सवार होकर गुरुग्राम के हेलीमंडी और पटौदी की तरफ जा रहे थे। जैसे ही ऑटो बाकरा मोड़ के पास पहुंचा तो सामने से आ रही कार से ऑटो की टक्कर हो गई। इसमें ऑटो में सवार लोग घायल हो गए। सभी को सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने ऑटो चालक को मृत घोषित कर दिया जबकि विकास पुत्र लालाराम उम्र 35 वर्ष, राजवती पत्नी विजय उम्र 39 वर्ष, विमला पत्नी लालाराम उम्र 65 वर्ष, रामनिवास पुत्र बाबूलाल उम्र 43 वर्ष, दक्ष पुत्र विकास, जिया पुत्री विजय, वंश पुत्र विकास, अवरुद्ध पुत्र विजय, पूजा पत्नी विकास को रोहतक पीजीआई रेफर किया गया है। ऑटो सवार सभी आंवल से तेहरवीं में भाग लेकर अपने गांव की तरफ जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें