फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीमारी से परेशान होकर लगाई आग, मौत

Wed, 01 Jan 2014 09:36 PM IST
अमर उजाला,झज्जर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिरधाना मोड़ पर एक होटल पर खाना खाने के बाद एक युवक ने खुद को आग लगा दी। उस समय उसे मौजूद लोगों द्वारा बचाने का प्रयास भी किया गया, लेकिन झुलसने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


बाद में मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव के पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया। जानकारी के अनुसार खुद को आग लगाने वाला व्यक्ति बीमारी से परेशान था।

पिछले कई दिनों से अपने घर से गायब रह कर ट्रक पर बतौर सहायक के रूप में रह रहा था। मृतक युवक का नाम बिजेंद्र गांव कलोई का रहने वाला था।

मृतक के भतीजे संदीप ने बताया कि उसका ट्रांसपोर्ट का काम है और बीमारी से परेशान होकर उसका चाचा बिजेंद्र करीब डेढ़ माह पूर्व उसके साथ ट्रक पर चला गया था।
विज्ञापन


मंगलवार रात वह जब यहां वापिस आए तो बिरधाना के ग्रीन होटल पर उन्होंने खाना खाया। इसी बीच खाना खाने के बाद बिजेंद्र ने खुद को आग लगा ली।

उसे बचाने का प्रयास भी किया, लेकिन बुरी तरह से झुलसा होने के कारण उसकी मौत हो गई।

इस मामले में पुलिस के समक्ष दिए गए बयान में भी मृतक बिजेंद्र के भाई समुंदर ने उसकी मौत का कारण उसकी बीमारी की परेशानी ही बताया है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें