फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर से लाखों के जेवर, नकदी चोरी

Sat, 23 Nov 2013 03:36 PM IST
सिरसा/ब्यूरो।
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा के सिरसा में भादरा तालाब क्षेत्र में स्थित स्वर्णकार दुर्गा-जीण भवानी मंदिर से चोर वीरवार रात ताला तोड़कर चांदी के 25 छत्र, चांदी का मुकुट, मां दुर्गा की सोने की नथ, नकदी, एंप्लीफायर, बूफर आदि सामान ले गए।
विज्ञापन


पुजारी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मंदिर के पुजारी ओमप्रकाश शर्मा ने बताया कि वह शुक्रवार सुबह चार बजे जब पूजा के लिए मंदिर पहुंचा तो मंदिर के कपाट खुले हुए थे।

उन्होंने बताया कि दानपात्र का ताला टूटा हुआ था। उन्होंने बताया कि चोर दो बड़े छत्र सहित दोनों मंदिरों से चांदी के 25 छत्र, मां दुर्गा का आधा किलोग्राम चांदी से बना मुकुट, दुर्गा मां की आधा तोले सोने से बनी नथ, एंप्लीफायर, बूफर, दानपात्र में रखे ढाई हजार रुपये आदि ले गए।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि चोर मंदिर के आंगन में ऊपर बिछे जाल को काटकर नीचे उतरे और बाद में पार्क की ओर के गेट का ताला तोड़कर गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें