फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ITBP ट्रेनिंग सेंटर में महिला पुलिस अफसरों के लिए शिविर शुरू

Fri, 04 Mar 2016 06:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
पंचकूला में महिला पुलिस अधिकारियों का प्रशिक्षण - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
पंचकूला में भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल के प्राथमिक प्रशिक्षण केंद्र भानु में उत्तर भारत क्षेत्र की महिला पुलिस अधिकारियों के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन महानिदेशक (क्राइम) डॉ. केपी सिंह ने किया।
विज्ञापन


उन्होंने सभी प्रतिभागियों को प्रशिक्षण कार्यक्रम में जागरूकता के साथ भाग लेने के लिए शुभकामनाएं दी और अच्छे ढंग से प्रशिक्षण लेने की सलाह दी। इसमें चंडीगढ़, पंजाब, हरियाणा, जम्मू व कश्मीर एवं हिमाचल प्रदेश पुलिस की हेड कांस्टेबल से पुलिस अधीक्षक पद तक की 74 महिला पुलिस पहुंची हैं।

तीन दिवसीय शिविर में महिलाओं के खिलाफ अपराध की जांच पर विशेष ध्यान देने की जानकारी दी जाएगी। यह प्रशिक्षण 5 मार्च तक आयोजित किया जाएगा। इस मौके पर राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य रेखा शर्मा, भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस के महानिरीक्षक अरविंद कुमार, पुलिस अनुसंधान एवं विकास ब्यूरो के उप-महानिरीक्षक जीएस चौधरी, राष्ट्रीय महिला आयोग की अधिकारी सुधा चौधरी सहित अन्य राज्यों के पुलिस अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें