फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

700 रजिस्ट्रियों की जांच कर सरकार को भेजी रिपोर्ट

Fri, 13 Dec 2013 11:01 PM IST
अमर उजाला फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
दुर्गा बिल्डर एरिया से अवैध निर्माणों को हटाने के लिए टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग ने कार्रवाई आगे बढ़ा दी है। क्षेत्र में रहने वाले लोगों की ओर से सौंपी गईं रजिस्ट्रियों की जांच के बाद प्रदेश सरकार के पास रिपोर्ट भेजी गई है। इसके जवाब के मुताबिक कार्रवाई होगी। 
विज्ञापन

अधिकारियों के अनुसार दुर्गा बिल्डर एरिया सेक्टर-91 के पास काफी संख्या में अवैध निर्माण हो रहे हैं। इन निर्माणों को हटाने के लिए टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग ने पिछले दिनों यहां पर करीब 1500 लोगों को नोटिस जारी किए थे। जिसको लेकर विभाग के कार्यालय पर काफी हंगामा हुआ और नोटिस के विरोध में बहुत से लोगों ने आपत्तियां दर्ज कराईं थीं। जिसमें आरोप लगाया गया कि उनके पास जमीन की रजिस्ट्री है, फिर भी विभाग उन्हें नोटिस देकर परेशान कर रहा है।
इस पर विभाग के अधिकारियों ने लोगों से उनकी जमीन की रजिस्ट्री मांगी। इस पर करीब 700 लोगों ने अपनी रजिस्ट्री विभाग के पास जमा कराई। जिसकी जांच करके रिपोर्ट विभाग के मुख्यालय भेजी गई है। नगर योजनाकार रेणुका सिंह ने बताया कि दुर्गा बिल्डर एरिया से संबंधित रिपोर्ट उच्चाधिकारियों के माध्यम से प्रदेश सरकार को भेजी गई है। वहां से जैसे ही निर्देश मिलेंगे, उसी के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें