नरेला इंडस्ट्रियल एरिया के डी ब्लाक की एक दवा बनाने वाली फैक्ट्री को
निर्धारित मानकों पर दवा न बनाने और प्रतिबंधित गोलियां रखने पर सील कर
दिया गया है।
पंजाब पुलिस की टीम ने छापा मारकर यह कार्रवाई की है।
इससे पहले नवांशहर में केस दर्ज कर इसके मालिक को गिरफ्तार किया जा चुका
है। पुलिस को फैक्टरी से सुडोफेडरिन की 150 गोलियां भी मिली हैं, जिनका नशे
में इस्तेमाल होता है।
पटियाला एसपी जसकिरण जीत के नेतृत्व में
पंजाब पुलिस और पंजाब से ड्रग विभाग की टीम के 32 लोगों की टीम ने छापेमारी
कार्रवाई की। फैक्ट्री मालिक के खिलाफ नवांशहर में मामला दर्ज और
गिरफ्तारी के बाद फिलहाल इस फैक्ट्री को सील कर दिया गया है। इसमें
निर्धारित मानकों से कम मात्रा में घटकों को मिलाया जाता था। एसपी ने बताया
कि इस फैक्ट्री में दवाइयां बनाई जाती थीं, लेकिन जो मात्रा पदार्थों की
निर्धारित थी, उससे कम मात्रा में पदार्थ मिलाए जाते थे।
जांच में
पंजाब के नवांशहर थाने में मामला दर्ज कर दिल्ली के रोहिणी निवासी राजेश
बंसल को गिरफ्तार किया जा चुका है। एसपी ने बताया कि फैक्ट्री में छापामार
कार्रवाई की तो यहां से 150 सुडोफेडरिन मिली हैं। फिलहाल फैक्ट्री को सील
कर दिया गया है।