फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नई क्रांतिः अब कचरे से रोशन होंगी गलियां

Fri, 06 Sep 2013 10:34 PM IST
भिवानी/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
पायलट प्रोजेक्ट के रूप में बनाया जा रहा प्रदेश का पहला सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट लगभग बनकर तैयार हो गया है।
विज्ञापन


करीब एक वर्ष में बना यह प्लांट जहां भिवानी के बहल कस्बे में लोगों को कूड़े से निजात दिलाएगा वहीं इससे बनने वाली गैस से कस्बे की गलियां भी रोशन होंगी। योजना की कामयाबी पर एनजीओ पर्यावरण समिति तथा ग्राम पंचायत के अलावा आमजन बाग-बाग हैं।

जन संरक्षण एवं पर्यावरण समिति बहल तथा पंचायत की पहल पर जिला प्रशासन द्वारा इस पायलट प्रोजेक्ट को प्रदेश में पहली बार बहल कस्बे में लगाने का निर्णय लिया था।
विज्ञापन


पंचायत ने करीब तीन कनाल भूमि उपलब्ध करवाई थी वहीं इसकी लागत में आने वाली 20 प्रतिशत राशि वहन करने का प्रस्ताव दिया था।

कस्बे की आबादी तथा पंचायत व एनजीओ के आग्रह पर प्रशासन ने इसे बहल कस्बे में लगाने पर सहमति दी थी।

16 लाख से बना है प्लांट
निर्मल भारत अभियान के तहत निर्मित इस प्लांट पर करीब 16 लाख रुपये की लागत आई है। इसमें 20 प्रतिशत का भुगतान पंचायत ने वहन किया है वहीं बाकी लागत प्रशासन ने दी है। फिलहाल, प्लांट में कूड़े को गलाने और गैस बनाने के लिए इसमें एक चैंबर बनाया गया है। जिला परियोजना अधिकारी मनोज जैन ने बताया कि जैसे ही एकत्रित कूड़े की मात्रा बढे़गी तो इसमें तीन चैंबर बनाए जाएंगे। इसके साथ लगते जोहड़ में कस्बे के एकत्रित पानी को थ्री वे सिस्टम से प्लांट में इस्तेमाल किया जाएगा। इसी योजना के अंतर्गत प्लांट के साथ की दस सुलभ शौचालय भी बनाए जाएंगे।

ढाई सौ यूनिट बिजली बनेगी
प्लांट में कूड़े से पैदा होने वाली बिजली को कस्बे की स्ट्रीट लाइट्स को जलाने में प्रयोग किया जाएगा। इसके अलावा प्लांट के अन्य कामों के लिए प्रयोग में लाया जाने वाला जनरेटर भी प्लांट में तैयार बिजली से ही चलाया जाएगा। प्लांट में एक चैंबर से करीब 60 क्यूबिक मीटर गैस तैयार की जा सकेगी। इससे 250 यूनिट बिजली बनाई जा सकेगी। अगर इसको कुकिंग गैस में कन्वर्ट किया जाए तो यह 24 किलो गैस तैयार हो सकती है।

खाद से बढ़ेगी पंचायत की आमदनी
सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट से पंचायत की आमदनी भी बढ़ाई जा सकेगी। इसमें बिजली तथा गैस के अलावा वर्मी कंपोस्ट खाद तैयार की जाएगी। प्लांट के अंदर इसके लिए 120 फीट लंबा शेड बनाया गया है जिसमें 12 छोटे खुले चैंबर बनाए गए हैं। इसमें केचुंओं के माध्यम से खाद तैयार की जाएगी। चैंबर से निकला हुआ गला कूड़ा इन चैंबरों में आएगा तथा उससे खाद बनाई जाएगी। जन संरक्षण एवं पर्यावरण समिति प्रधान डॉ. एनपी गौड़ ने बताया कस्बे के घर से ही कूड़े को उठाया जाएगा।
विज्ञापन


निर्मल भारत अभियान में सफलता भरा कदम : एडीसी
शुक्रवार को कस्बे में एडीसी सुजान सिंह ने सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट का निरीक्षण किया तथा प्रोग्रेस रिपोर्ट ली। उन्होंने इसे निर्मल भारत अभियान की सफलता में इसे कामयाबी का एक बड़ा कदम बताया। यह प्रदेश का पहला सॉलिड वेस्ट प्लांट है जो कि पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर बहल में लगाया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें