हरियाणा के जिले कैथल में एक युवती ने गांव निवासी एक युवक पर अपहरण कर दुराचार करने का आरोप लगाया है। वहीं आरोपी युवक ने पुलिस में शिकायत देकर युवती के परिजनों पर उसकी पत्नी के अपहरण की शिकायत दी है।
पुलिस ने दोनों ही पक्षों की शिकायत पर अलग-अलग पुलिस थानों में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पहले मामले में युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह कैथल के महिला कालेज में पढ़ती थी और युवक भी कैथल के ही एक कालेज में पढ़ता था।
युवती ने आरोप लगाया कि युवक उसको नौकरी का झांसा देकर भगा ले गया। बाद में उसने जबरन शादी कर उसके साथ दुराचार किया।
एएसआई ने बताया कि पुलिस ने युवती की शिकायत पर आरोपी युवक व उसके मामा के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
वहीं थाना शहर पुलिस ने खरक पांडवा निवासी सुखविंद्र सिंह की शिकायत पर केस दर्ज किया है। सुखविंद्र ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि उसकी पत्नी के पिता रामभज, उसके साले नितिन और उसकी साली ने उसकी पत्नी का अपहरण कर लिया।