फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: पिकअप और ऑटो में हुई जोरदार टक्कर, पति और पत्नी की मौत; तीन लोग घायल

Sun, 03 May 2026 03:14 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर

सार

हरियाणा के झज्जर में एक पिकअप और ऑटो की टक्कर हो गई। इस हादसे में पति-पत्नी की मौत हो गई। 
विज्ञापन
सड़क हादसे में पति-पत्नी की मौत - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेशनल हाईवे - 71 पर दादनपुर गांव के स्कूल के पास पिकअप और ऑटो की टक्कर में पूर्व सैनिक और उनकी पत्नी की मौत हो गई जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने पिकअप चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, किरड़ौद गांव निवासी पूर्व सैनिक सुखपाल, उनकी पत्नी संतोष, सुजाता और अनिल ऑटो में सवार होकर झज्जर आ रहे थे। दादनपुर गांव के पास खखाना गांव निवासी होराम सड़क किनारे वाहन का इंतजार कर रहा था। तभी दोनों वाहनों की टक्कर हो गई, जिसमें होराम भी चपेट में आ गया। घटना के बाद राहगीरों की मदद से घायलों को तुरंत अस्पताल लाया गया। जहां सुखपाल और उनकी पत्नी संतोष ने दम तोड़ दिया। वहीं, तीन घायलों का उपचार सामान्य अस्पताल में चल रहा है। 

पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद सुखपाल और उनकी पत्नी का शव परिजनों को सौंप दिया है। हादसे के बाद पिकअप चालक मौके से फरार हो गया।  जांच अधिकारी प्रवीन कुमार ने बताया कि अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें