फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार रैली में हजकां और इनेलो ने सीएम पर साधा निशाना

Mon, 02 Dec 2013 12:31 PM IST
अमर उजाला चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा जनहित कांग्रेस (बीएल) सुप्रीमो और हिसार से सांसद कुलदीप बिश्नोई ने रविवार को विजय महारैली में उमड़ी भीड़ से उत्साहित होकर मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को बहस की खुली चुनौती दी।
विज्ञापन


दिल्ली बाईपास रोड पर आयोजित इस रैली में बिश्नोई ने कहा कि वे हरियाणा के सीएम को विकास के मुद्दे पर खुली बहस की चुनौती देते हैं।

यदि बहस में हार गए तो वे राजनीति से संन्यास ले लेंगे। रैली में भाजपा के वरिष्ठ नेता अरुण जेटली, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष प्रो. रामबिलास शर्मा, प्रो. गणेशीलाल और कृष्णपाल गुर्जर भी मौजूद थे।

उन्होंने भी कांग्रेस सरकार पर घोटालों का आरोप लगाते हुए जमकर निशाना साधा। इस रैली के साथ ही लगभग दो माह से जारी पार्टी की विजय रथ यात्रा भी सम्पन्न हो गई। इस अवधि के दौरान रथ यात्रा ने 90 हलकों के 2832 गांवों को दौरा भी किया।
विज्ञापन

कुलदीप बिश्नोई ने कहा कि हजकां-भाजपा सरकार बनने पर प्रदेश में 180 दिनों के अंतराल से नहरों में पानी दिया जाएगा और प्रदेश को एसवाईएल नहर का पानी भी दिलवाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि अगर किसानों को पानी नहीं मिला तो उनकी सरकार इसके लिए किसानों को मुआवजा देगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हुड्डा ने अपने क्षेत्र में विकास किया है और बाकी जिलों से भेदभाव किया है।

कुलदीप ने कहा कि पक्ष और विपक्ष के नेता जेल में बंद हैं। इनेलो से ओमप्रकाश चौटाला, अजय चौटाला, कांग्रेस को समर्थन देने वाले विधायक गोपाल कांडा, ओमप्रकाश जैन लोगों पर मुकदमे दर्ज हुए और वे जेल में बंद हैं।

इनके अलावा हांसी, बरवाला, उकलाना और महेंद्रगढ़ के नेता भी लाइन में लगे हुए हैं। इन सभी को जेल की हवा खानी पड़ेगी।

हजकां-भाजपा गठबंधन जमीनी : जेटली
रैली में मौजूद भाजपा के वरिष्ठ नेता अरुण जेटली ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि देश के अगले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी होंगे और हरियाणा में कुलदीप बिश्नोई मुख्यमंत्री बनेंगे। उन्होंने कहा कि हरियाणा में भाजपा-हजकां गठबंधन जमीनी स्तर पर हो चुका है। जेटली ने कहा कि हुड्डा सीएम बनकर दिल्ली में बैठे एक  परिवार का विकास कर रहे हैं। देश में करोड़ों के घोटाले हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनता राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश में भाजपा की सरकार बनाएगी और दिल्ली में तो कांग्रेस पहले ही मैदान छोड़कर भाग चुकी है।


हिसार। रैली में अधिकतर कार्यकर्ता पीले रंग के कपड़े पहनकर पहुंचे।
सामने वाली सीट पर हजकां सुप्रीमो कुलदीप बिश्नोई, विधायक रेणुका बिश्नोई, पूर्व विधायक जसमा देवी, पूर्व विधायक चंद्र मोहन, भाजपा नेता रामबिलास शर्मा, कृष्णपाल गुज्जर, प्रोफेसर गणेशीलाल सहित अन्य नेता थे।

लोगों को देशी घी का हलवा, पूरी छोले और मूंगफली-रेवड़ी दी गई।

हजकां नेता रामनिवास राडा, बिजेंद्र बैनीवाल, अजय जांगड़ा, गुलजार काहलो, रणधीर पनिहार, गौतम सरदाना, गुलाब खनगवाल, देवीवाल, संजय गौतम, मोहित शर्मा, वरुण गौड़ ने कहा कि महारैली के ठसाठस भरे 150 एकड़ के मैदान में सारा हरियाणा उमड़ आया  था।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें