फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: नशामुक्ति का संदेश देने निकली युवा शक्ति

Fri, 27 Nov 2026 11:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 के तहत जागरूकता रैली को झंडी दिखाकर रवाना करते हुए सिविल सर्जन डॉ.
विज्ञापन
फतेहाबाद। नशे के बढ़ते खतरे के बीच युवाओं को जागरूक कर स्वस्थ भविष्य की राह दिखाने के उद्देश्य से नागरिक अस्पताल में तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 के तहत जागरूकता रैली निकाली गई। सिविल सर्जन डॉ. बुधराम ने नर्सिंग महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं की रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली के जरिए युवाओं ने तंबाकू और नशे से दूर रहने तथा समाज को स्वस्थ और नशामुक्त बनाने का संदेश दिया।
विज्ञापन


सिविल सर्जन ने कहा कि युवा शक्ति स्वस्थ और सशक्त समाज की नींव है। तंबाकू का सेवन न केवल स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाता है बल्कि आने वाली पीढ़ियों के भविष्य को भी प्रभावित करता है। युवाओं को नशे से बचाकर स्वस्थ जीवन की ओर प्रेरित करना सभी का कर्तव्य है।

कार्यक्रम में जिला मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम टीम के एमईओ गौरव कुमार ने राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य हेल्पलाइन टेली मानस नंबर 14416, राष्ट्रीय नशामुक्ति हेल्पलाइन नंबर 14446 और तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के हेल्पलाइन नंबर 1800-112-356 की जानकारी दी।
विज्ञापन


इस दौरान उपस्थित सभी लोगों ने स्वयं नशे से दूर रहने और समाज को नशामुक्त बनाने के लिए दूसरों को भी प्रेरित करने का संकल्प लिया।कार्यक्रम में डॉ. प्रीत कौर, डॉ. गुंजन बंसल, डॉ. जेपी शर्मा, डॉ. सुखदेव, डॉ. संजीव, एसएनओ रामरति, रिंका, नर्सिंग ऑफिसर विनोद कुमारी, सुपरवाइजर गोपाल और सत्यप्रकाश सहित अन्य मौजूद रहे।

तंबाकू सेवन से कैंसर का खतरा :

रैली से पहले आयोजित जागरूकता सत्र में ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. जेपी शर्मा ने तंबाकू और गुटखा सेवन से होने वाले मुख एवं गले के कैंसर सहित अन्य जानलेवा बीमारियों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने युवाओं को तंबाकू से दूर रहने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें