फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवाओं को एकजुट होकर अपने हकों के लिए लड़ना होगा, नेताओं से पूछें सवाल : बृजेंद्र सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह की सद्भाव यात्रा रविवार को आदमपुर विधानसभा क्षेत्र में पहुंची। इस दौरान उन्होंने कहा कि युवाओं को एकजुट होकर अपने हकों के लिए लड़ना होगा और नेताओं से सवाल पूछने की हिम्मत दिखानी होगी।
विज्ञापन

पूर्व सांसद ने कहा कि आज युवाओं को सोशल मीडिया की व्हाट्सएप यूनिवर्सिटी से बाहर निकलकर अध्ययन और विचार की राजनीति करनी होगी। बृजेंद्र सिंह ने निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा समाज में दरार डालकर राजनीति करने की आदी है, लेकिन अब हरियाणा एक नई एकता और भाईचारे की मिसाल बनने जा रहा है। सद्भाव यात्रा लोगों के दिलों के बीच सेतु का काम कर रही है।
यात्रा के 22वें दिन यह शहीद सतपाल भाकर पार्क, अग्रोहा से शुरू होकर फ्रांसी, कालीरामण और कोहली गांवों से होती हुई मंडी आदमपुर पहुंची। ग्रामीणों, युवाओं, महिलाओं और किसानों ने फूलों की वर्षा और “भाईचारा जिंदाबाद” के नारों के बीच यात्रा का गर्मजोशी से स्वागत किया।
विज्ञापन

पूर्व मंत्री बीरेंद्र सिंह ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि बीजेपी कभी किसानों का भला नहीं चाहती। उनका पहला निशाना किसान ही होते हैं। आज देश का जवान ठेके पर भर्ती हो रहा है और किसान अपनी मेहनत का हक पाने के लिए संघर्षरत है। बीजेपी ने देश को धर्म के आधार पर बांटने का काम किया है, जबकि असली ताकत भाईचारे और सामाजिक एकता में है। बीर सिंह दलाल ने कहा कि हरियाणा के कोने-कोने से यात्रा को मिल रहा जनसमर्थन इस बात का प्रमाण है कि जनता अब विभाजन की राजनीति को नकार चुकी है। सद्भाव यात्रा 27 अक्तूबर को आदमपुर, 30 अक्तूबर को नलवा, 31 अक्तूबर को हिसार, 1 नवंबर को बरवाला और 3–4 नवंबर को हांसी पहुंचेगी। इस मौके पर प्रदीप बेनीवाल, उदयवीर सिंह पूनिया, प्रदीप किशनगढ़, राजेश दलाल, निरंजन सरपंच, राजकुमार खीचड़, जयसिंह चूहली, अशोक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें