फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोर्ट से लौट रहे युवक का ‘अपहरण’

Fri, 18 Dec 2015 12:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
पटेल नगर के रहने वाले युवक सन्नी का दिनदहाड़े दो बाइक पर सवार छह युवकों ने अपहरण कर लिया। उसके साथ मारपीट की बाद में उसे पीएलए पुलिस चौकी के पास छोड़ कर फरार हो गए। घायल सन्नी को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन



नागरिक अस्पताल में उपचाराधीन पटेल नगर निवासी सन्नी का कहना है कि गत 2014 में पटेल नगर में ही अंडे की रेहड़ी लगाने वाले एक व्यक्ति के साथ उसका विवाद हो गया था। उसी मामले में बुधवार को सुबह कोर्ट में पेशी थी। कोर्ट में पेशी के बाद वह घर की तरफ आ रहा था।

अचानक रास्ते में दो बाइक पर सवार होकर छह युवक आए। युवकों ने आते ही उसके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी फिर उसे बाइक पर बैठा सुनसान जगह पर ले गए। वहां पर फिर से मारपीट की। बाद में घायल हालत में पीएलए पुलिस चौकी के पास छोड़ कर चले गए। घायल हालत में सन्नी को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। बताया जाता है कि पिछले कुछ समय से दोनों पक्षों के बीच विवाद चल रहा है। पहले भी दोनों पक्षों के बीच फायरिंग भी हो चुकी है। पुलिस ने घायल के बयान दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन


मंगलवार को भी दिन दहाड़े हुआ था ‘अपहरण’
दो दिन पहले मंगलवार को शहर में पुष्पा कांप्लेक्स के पास निजी अस्पताल में काम करने वाले युवक का दिनदहाड़े अपहरण कर लिया गया था। इसमें अपहरणकर्ताओं ने युवक को पीट कर घायल करने के करीब डेढ़ घंटे बाद बस अड्डे के पास छोड़ दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें