फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: संदिग्ध परिस्थितियों में महावीर कॉलोनी के युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। महावीर कॉलोनी के अजय कुमार (24) की रविवार दोपहर को सदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वह शांति नगर के रजवाहे में अचेत मिला था। इसके बाद उसे नागरिक अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। एचटीएम थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन



बारह क्वार्टर एरिया के संदीप कुमार ने बताया कि अजय पहले उसके साथ शटरिंग का काम करता था। दोपहर को वह शांति नगर में रजवाहे के पास बैठा था। इस दौरान एक बाइक फिसल गई और बाइक सवार युवक गिर गए। उसने देखा कि एक युवक दूसरे को छोड़कर फरार हो गया। जब वह मौके पर पहुंचा तो घायल युवक अजय था। वह ई-रिक्शा से अजय को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल लेकर गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बता दें कि अजय के बड़े भाई और पिता का देहांत हो चुका है। मृतक की छह बहने और उसके तीन बच्चे हैं। मां तारा देवी ने बताया कि अजय करीब 4 महीने उसे नशा छुड़वाने की दवा दिलाई थी। अब वह घर पर रहता था। उन्होंने मौत हो साजिश बताया है। वहीं पुलिस का कहना है कि नागरिक अस्पताल से युवक की मौत होने संबंधी रूक्का मिला है। मृतक के परिजनों के बयान दर्ज कर लिए हैं। सोमवार को शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। इसके बाद मौत के कारणों का पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें