फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: 101 मताें से जीत हासिल कर रविंद्र गुप्ता बने वैश्य एजुकेशन सोसायटी के प्रधान

Sun, 29 Oct 2023 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
मतदान केंद्र के बाहर बैठे नियुक्त सदस्य।
विज्ञापन
चरखी दादरी। वैश्य एजुकेशन सोसायटी कार्यकारिणी चुनाव रविवार को संपन्न हुए। प्रधान पद के लिए हुए आमने-सामने के मुकाबले में रविंद्र सिंह गुप्ता ने 101 वोटों से जीत हासिल की। प्रधान पद के लिए 676 वोट पड़े जिनमें से रविंद्र को 386 और उनके प्रतिद्वंद्वी विनय गर्ग को 285 वोट मिले। प्रधान पद के पांच वोट रद्द हुए। रविवार देर शाम परिणामों की घोषणा की गई।
विज्ञापन

इससे पहले तय शेड्यूल अनुसार रविवार सुबह आठ बजे मतदान प्रक्रिया शुरू हुई। 799 मतदाताओं में से 676 ने अपने मत का प्रयोग किया। प्रधान, जनरल सेक्रेटरी और कोषाध्यक्ष के लिए आमने-सामने का मुकाबला रहा जबकि उप-प्रधान पद के लिए तीन उम्मीदवार मैदान में रहे।

उप-प्रधान पद के लिए 676 वोट पड़े। इनमें से प्रदीप चिड़ियावाला को 318, मुकेश गोयल को 280, अरविंद कुमार को 72 वोट मिले। उप-प्रधान पर डाले गए 6 मत रद्द हुए। जनरल सेक्रेटरी पद के लिए 706 वोट पड़े। इनमें से ललित महाजन को 385 और मोतीलाल बिंदल को 316 वोट मिले। वहीं, जनरल सेक्रेटरी पद के लिए डाले गए 5 मत रद्द हुए। सेक्रेटरी संजय गोयल को निर्विरोध चुना गया। कोषाध्यक्ष पद के लिए सुनील गर्ग को 327 और नरेश ऐरन को 345 वोट मिले। कोषाध्यक्ष पद के लिए डाले गए 4 मत रद्द हुए।
विज्ञापन



- चेयरमैन और मैनेजर पद पर हुए मुकाबले के ये रहे परिणाम

वैश्य सीनियर सेकेंडरी स्कूल के मेंबर/चेयरमैन पद के लिए हुए चुनाव में जगदीश प्रसाद ऐरन को 428 और उनके प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवार चंद्रमोहन गुप्ता को 242 मत मिले। वहीं, वैश्य सीनियर सेकेंडरी स्कूल मेंबर/चेयरमैन पद के लिए अंशुल को 238, राजेश खजांची को 101 और सतीश कुमार को 326 मत मिले। वहीं, वैश्य गर्ल्स स्कूल के मेंबर चेयरमैन की उम्मीदवार श्रुति मित्तल को 284 और बलराम गुप्ता को 385 मत मिले। इसी प्रकार मेंबर/ मैनेजर पद के लिए अंजू बंसल को 375 और रितू गोयल को 291 मत मिले। सदस्य पद के लिए तीन उम्मीदवार मैदान में रहे जिनमें से विकास गुप्ता को 395, सुरेंद्र कुमार को 316 व अरमान गर्ग को 287 मत मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें