फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुझे क्या बेचेगा रुपय्या, ओ री चिरैया...

Sun, 17 Jan 2016 01:52 AM IST
अमर उजाला हिसार/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
एचएयू का इंदिरा गांधी सभागार शनिवार को तालियों की गड़गड़ाहट से गूंजता रहा। कभी गीतों की बहार तो कभी डांस के ठुमकों पर सभागार दिन भर सराबोर रहा। आम दिनों से अलग यूथ फेस्टिवल के आरंभ होते ही एचएयू की फिजा बदली-बदली सी नजर आई। हर कोई जोश और उत्साह से लबरेज दिखा।
विज्ञापन


जोश और जुनून से भरे उत्सव-2016 में यूथ फेस्टिवल में विद्यार्थियों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति देकर दर्शकों को बांधे रखा। मुझे क्या बेचेगा रुपय्या, ओ री चिरैया... जैसे गानों पर डांस करते हुए बेसिक साइंस कॉलेज की छात्राओं ने पूरे माहौल को खुशनुमा बना दिया था। महिलाओं के जन्म से लेकर पूरी जिंदगी का नजारा स्टेज पर डांस द्वारा देखकर हर कोई वाह-वाह कर उठा।

कुलपति ने भी छात्रों को किया उत्साहित
युवा काल की गतिविधियां विद्यार्थियों के भविष्य का मार्ग प्रशस्त करती हैं। इसलिए युवाओं को अपनी ऊर्जा व कौशल का सदुपयोग करना चाहिए। समर्पण तथा अनुशासन के साथ जीवन में आगे बढ़ना चाहिए। यह बात एचएयू के कुलपति डॉ. के.एस. खोखर ने इंदिरागांधी सभागार में आरंभ हुए यूथ फेस्टिवल उत्सव 2016 का शुभारंभ करते हुए कही।
विज्ञापन


उन्होंने युवा उत्सव के प्रति विद्यार्थियों के उत्साह की भी प्रशंसा की। छात्र कल्याण निदेशक डॉ. डीपी नांदल, पूर्व छात्र कल्याण निदेशक डॉ. राम कुमार यादव आदि ने विचार रखे। इस अवसर पर स्मारिका तथा यूथ न्यूज लेटर का विमोचन किया गया।

ढोल नगाड़ों के साथ पहुंचे
युवा उत्सव में हिस्सा लेने के लिए विद्यार्थी आकर्षक वेशभूषा में ढोल नगाड़ों की थाप पर नाचते हुए अपने कॉलेजों से उत्सव स्थल पर पहुंचे। जहां उन्हें इस उत्सव में भाईचारे व सौहार्द पूर्वक भाग लेने की शपथ दिलाई गई। यूथ फेस्टिवल मेें शनिवार को एकल गायन, पाश्चात्य एकल गायन, युगल लोकनृत्य, नुक्कड़ नाटक, फैंसी ड्रेस, मोनो एक्टिंग, मिमिक्री, समूह नृत्य, स्किट, माइम, ऑन द स्पॉट पेंटिंग, पोस्टर मेकिंग आदि प्रतियोगिताएं हुईं।

नुक्कड़ नाटकों ने किया माहौल को खुशनुमा
इंदिरा गांधी सभागार के बाहर छात्रों द्वारा दिखाये गए नुक्कड़ नाटकों ने दर्शको को हंसा-हंसा कर लोटपोट कर दिया। बीटेक, एग्रीकल्चर, बेसिक साइंस आदि कॉलेजों के छात्रों ने विभिन्न विषयों जैसे महिलाओं पर हो रहे अत्याचारों के विषयों में हंसी मजाक को शामिल कर माहौल को खुशनुमा बना दिया। दर्शकों ने भी तालियां बजाकर उनका उत्साह बढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

400 विद्यार्थी ले रहे भाग
छात्र कल्याण निदेशालय द्वारा आयोजित किए गए उत्सव-2016 में एचएयू तथा लाला लाजपतराय पशुचिकित्सा एवं पशुविज्ञान विश्वविद्यालय (लुवास) के कॉलेजों के करीब 400 विद्यार्थी हिस्सा ले रहे हैं।

आज होंगे ये कार्यक्रम
रविवार को यूथ फेस्टिवल में कोरियोग्राफी, कार्टूनिंग, क्ले मॉडलिंग, सोलो डांस, ग्रुप डांस, डयूएट डांस, क्विज कांटेस्ट, जस्ट ए मिनट आदि प्रोगाम इंदिरा गांधी व एग्रीकल्चर सभागार में आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें