फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मत छेड़ बलम मेरे चुंदड़ नै...

Tue, 19 Jan 2016 01:22 AM IST
अमर उजाला हिसार/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
मत छेड़ बलम मेरे चुंदड़ नै, हरियाणवी गाने पर जब होम साइंस कॉलेज की छात्राओं ने डांस किया तो दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से पूरे सभागार को गूंजा दिया।
विज्ञापन


मौका रहा, सोमवार को एचएयू में यूथ फेस्टिवल के समापन दिवस का। इस मौके पर इंदिरा गांधी सभागार खचाखच भरा हुआ था। विदेशी छात्रों के डांस से आरंभ हुआ प्रस्तुतियों को दौर पंजाबी भंगड़ा की मस्ती के साथ संपन्न हुआ।

एग्रीकल्चर कॉलेज रहा ओवरऑल चैंपियन
तीन दिवसीय यूथ फेस्टिवल में सबसे अधिक 144 अंक लेकर एग्रीकल्चर कॉलेज ने ओवरऑल चैंपियन ट्रॉफी पर कब्जा जमाया, जबकि बेसिक साइंस कॉलेज 88 अंक प्राप्त कर दूसरे स्थान पर रहा।
विज्ञापन


एग्रीकल्चर कॉलेज ने म्यूजिक, डांस तथा फाइन आर्ट्स की ट्राफियां भी अपने नाम कीं। वेटेरनरी साइंस कॉलेज ने थिएटर, जबकि बेसिक साइंस कॉलेज ने लिटरेरी स्पर्धा तथा ग्रुप प्रोसेशन में ट्राफियां अर्जित कीं।

पंजाबी रंग में रंग गया समापन दिवस
रूप दिये हटिये नी, दारू दिये मटिये नी, गिप्पी ग्रेवाल के पंजाबी गीत पर जब वेटेरनरी कॉलेज के विद्यार्थियों ने भंगड़ा किया तो मानो पूरा पंजाब ही स्टेज पर उतर आया हो।

छात्रों द्वारा लकड़ी की कैंची व डंडों के साथ किए गए भंगड़े व गिद्दा पर सभागार में मौजूद हर कोई पंजाबी रंग में रंग गया था।

जब वेटेरनरी साइंस के छात्र प्रस्तुति दे रहे थे, वहीं अन्य प्रस्तुति दे चुके छात्रों ने स्टेज के दोनों ओर मेकअप रूम के बाहर डांस करना शुरू कर दिया।

दर्शक दीर्घा में मौजूद छात्रों ने भी जमकर ठुमके लगाए। अफगानी, नाइजीरिया आदि देशों के छात्रों की प्रस्तुति का भी दर्शकों ने आनंद उठाया।

मूक शब्द-पहेली ने किया दर्शकों का मनोरंजन
मूक शब्द-पहेली (डंब शीराड) का भी दर्शकों ने काफी लुत्फ उठाया। विवि के छात्रों द्वारा फिल्मों, गीतों व मुहावरे, लोकोक्ति जैसे विषयों पर मूक शब्द पहेली खेल दर्शकों का काफी मनोरंजन किया।

चिड़िया चुग गई खेत, एक अनार सौ बीमार जैसे मुहावरे व लोकोक्तियों के विषयों पर दर्शक खूब हंसे।

अध्यापकों ने भी दी प्रस्तुति
कुलपति खोखर ने मंगलवार को विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों के लिए अवकाश की घोषणा की। विवि के विभिन्न कॉलेजो के अध्यापकों  ने भी छात्रों के साथ कदम से कदम मिलाकर चलते हुए गाने गाकर प्रस्तुति दी।

गूंजी सी हैं सारी फिजाएं, गुनगनाती है तन्हाईयां को एक अध्यापिका ने गाया तो दर्शक झूम उठे। चिंगारी कोई भड़की, उसे कौन बुझाए... को वेटेरनरी कॉलेज के प्रोफेसर श्रीधर ने गाया तो दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ उनका उत्साह बढ़ाया।

कुलपति ने बांटे विजेताओं को इनाम
यूथ फेस्टिवल के समापन अवसर पर हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. के.एस. खोखर मुुख्य अतिथि रहे। उन्होंने विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए।

डॉ. खोखर ने कहा कि युवा उत्सव के दौरान विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का बेहतरीन प्रदर्शन किया और विभिन्न सामाजिक व राजनैतिक मुद्दों को लेकर कार्यक्रम प्रस्तुत किए। उन्होंने कहा यदि यहां के विद्यार्थी बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ मुहिम को लेकर आगे बढ़ते हैं तो उन्हें बहुत प्रसन्नता होगी।

चार सौ विद्यार्थियों ने भाग लिया
यूथ फेस्टिवल में विवि के 400 छात्रों ने तो भाग लिया ही, साथ ही 125 छात्रों ने कार्यक्रम के आयोजन की जिम्मेदारी ली हुई थी।

इन प्रतिभागियों को सात कलाकारों ने पूरे भारत से तथा चार कथक डांसरों ने छात्रों को कार्यक्रम के लिए तैयार किया था।

विश्वविद्यालय के छात्र कल्याण निदेशालय द्वारा आयोजित किए गए इस फेस्टिवल में हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय तथा लाला लाजपत राय पशु चिकित्सा  एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय के विभिन्न कॉलेजों के विद्यार्थियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें