फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: नशे की ओवरडोज से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

हिसार। जवाहर नगर के 25 वर्षीय युवक नेल्सन की मौत हो गई। मंगलवार को हिसार बस स्टैंड के पास बेहोशी की हालत में मिले युवक को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया था। उपचार के दौरान वहां मौत हो गई। प्राथमिक जांच में मौत नशे की ओवरडोज मानी जा रही है। सिटी थाना पुलिस ने इस संबंध में इत्तेफाकिया कार्रवाई की है।
विज्ञापन

स्कूटी सवार बैंक कर्मी की मौत
हिसार। चंदन नगर के पास एक सप्ताह पहले स्कूटी के सामने बेसहारा पशु आने से घायल हुए राजबीर ने मंगलवार को निजी अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। जांच अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि फतेहचंद कालोनी निवासी 45 वर्षीय राजबीर निजी बैंक में चतुर्थ श्रेणी कर्मी था। 22 अक्तूबर की शाम को स्कूटी पर सवार होकर चंदन नगर की तरफ जा रहा था। चंदन नगर के पास पहुंचा बेसहारा पशु स्कूटी के सामने आ गया जिसके चालक गिर गया और हादसे गंभीर घायल हो गया। पिछले एक सप्ताह से निजी अस्पताल में भर्ती था। परिजनों के बयान पर इत्तेफाकिया कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें