फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: चिट्टे की ओवरडोज से युवक की मौत

Thu, 06 Jul 2023 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। जिले के कुंभा गांव निवासी अमरदीप (22) की चिट्टे की ओवरडोज से मौत हो गई। वीरवार सुबह जवाहर नगर की गली नंबर 6 के एक आवास के अंदर रसोई में उसका शव मिला। उसके हाथ में सीरिंज लगी हुई मिली है। आवास मालिक ने इस बारे में सिविल लाइन थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कुंभा गांव निवासी अमरदीप नशा करने का आदी था। उसके दोस्तों ने जवाहर नगर की गली नंबर 6 में एक आवास में कमरा किराये पर लिया है। देर रात को वह अपने दोस्तों के पास आया था। घर के बाहर खड़े होकर दरवाजा खोलने की आवाज लगाई, लेकिन, देर रात होने के कारण किसी ने दरवाजा नहीं खोला। इसके बाद वह दीवार कूदकर घर के अंदर आ गया। दोस्तों के कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। बताया जा रहा है कि उसके बाद रसोई घर में गया और उसने चिट्टे का इंजेक्शन लगा लिया। ओवरडोज होने के कारण अमरदीप की मौत हो गई। सुबह जब किरायेदार रसोई के अंदर आए तो अमरदीप को मृत हालत में पाया। इस बारे में आवास मालिक को जानकारी दी। कुछ देर बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के परिजनों को सूचना दी। दोपहर बाद शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें