फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CA Exam Result 2023: सोशल मीडिया से बनाई दूरी, घर बैठ की 17 घंटे पढ़ाई, हिसार के साहिल ने पाई 18वीं रैंक

Thu, 06 Jul 2023 10:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)

सार

सीए की मई में आयोजित फाइनल परीक्षा का रिजल्ट बुधवार को जारी हुआ। इसमें ग्रुप 1 में 57067 ने परीक्षा दी, जिसमें कुल 6795 यानी 11.91 प्रतिशत विद्यार्थी पास हुए। ग्रुप दो में 61844 में से 19438 यानी 31.43 प्रतिशत विद्यार्थी पास हुए। दोनों ग्रुप में 25841 में से 2152 कुल 8.33 प्रतिशत विद्यार्थी पास हुए।
विज्ञापन
हिसार में परिवार के साथ केक काटते साहिल।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुछ कर गुजरने का जज्बा हो तो आपको आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता। ऐसा ही कर दिखाया नई अनाजमंडी के रहने वाले साहिल गर्ग ने। पहले ही प्रयास में साहिल ने चार्टर्ड अकाउंटेंट फाइनल के दोनों ग्रुप में ऑल इंडिया 18वीं रैंक हासिल की। इसके लिए साहिल ने सोशल मीडिया से दूरी बनाई। शांत माहौल में पढ़ने के लिए लाइब्रेरी में अधिक समय बिताया। साहिल ने बताया कि उन्होंने बिना कोचिंग घर पर ही 16 से 17 घंटे पढ़ाई कर यह मुकाम पाया है।

विज्ञापन


माता-पिता का था सपना
साहिल ने बताया कि उनके पिता दिनेश गर्ग बिजनेसमैन हैं। उन्होंने बताया कि मई माह में दोनों ग्रुप के 8 पेपर हुए थे। बुधवार को उनका रिजल्ट आया है। ऑल इंडिया में रैंकिंग मिलने पर परिवार में खुशी का माहौल बना हुआ है। उन्होंने बीकॉम के साथ-साथ ऑनलाइन कोचिंग शुरू कर दी थी। इस पढ़ाई के लिए उन्होंने आज तक एकेडमी ज्वाइन नहीं की। माता-पिता का सपना था कि बेटा चार्टर्ड अकाउंटेंट बने।

अकाउंट और मैथ में थी रुचि
साहिल ने बताया कि उनकी शुरू से ही अकाउंट और मैथ में रुचि थी। उन्होंने अपने माता-पिता से चार्टर्ड अकाउंटेंट का कोर्स करने के लिए पूछा तो उन्होंने हामी भर दी। इसके बाद साहिल ने पढ़ाई शुरू कर दी और पीछे मुड़कर नहीं देखा। साहिल ने बताया कि अब उनकी 3 माह की ट्रेनिंग होगी। वहीं बुधवार को रिजल्ट आने पर परिवार के सदस्यों ने मिठाई खिलाकर साहिल का मुंह मीठा करवाया
विज्ञापन


ग्रुप एक में 11.91 प्रतिशत, ग्रुप दो में 31.43 फीसदी विद्यार्थी पास
सीए की मई में आयोजित फाइनल परीक्षा का रिजल्ट बुधवार को जारी हुआ। इसमें ग्रुप 1 में 57067 ने परीक्षा दी, जिसमें कुल 6795 यानी 11.91 प्रतिशत विद्यार्थी पास हुए। ग्रुप दो में 61844 में से 19438 यानी 31.43 प्रतिशत विद्यार्थी पास हुए। दोनों ग्रुप में 25841 में से 2152 कुल 8.33 प्रतिशत विद्यार्थी पास हुए। चार्टेड अकाउंट इंटर मीडियट परीक्षा में ग्रुप 1 में 100781 में से 19103 कुल 18.95 प्रतिशत पास हुए। ग्रुप दो में 81956 में से 19208 यानी 23.44 प्रतिशत पास हुए। दोनों संयुक्त ग्रुप में 39195 ने परीक्षा दी जिसमें 4024 यानी 10.44 प्रतिशत ही पास हो सके। सीए एसोसिएशन के हिसार ब्रांच के चेयरमैन सीए परमजीत सिंह ने पास होने वाले युवाओं को बधाई दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें