हिसार के सिंघरान गांव निवासी दीपक घर पर अकेला रहता था। कुछ समय पहले उसके माता-पिता का देहांत हो गया था। वह दादा के पास रहता था। बताया जा रहा है कि छह महीने पहले दादा की मौत गई थी। छोटी दिवाली की रात को दीपक ने घर पर जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया।
हिसार के सिंघरान गांव में छोटी दिवाली की रात को 20 साल के युवक दीपक ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। गंभीर हालत में युवक को नागरिक अस्पताल लेकर आए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आजाद नगर थाना पुलिस ने रविवा को शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान पर इत्तफाकिया कार्रवाई की है।
विज्ञापन
जहर लेने के बाद चाचा को फोन किया
जानकारी के अनुसार सिंघरान गांव निवासी दीपक घर पर अकेला रहता था। कुछ समय पहले उसके माता-पिता का देहांत हो गया था। वह दादा के पास रहता था। बताया जा रहा है कि छह महीने पहले दादा की मौत गई थी। दीपक घर पर अकेला रहता था। जिस कारण वह मानसिक परेशान था। छोटी दिवाली की रात को दीपक ने घर पर जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया।
जहर लेने के बाद दीपक ने अपने चाचा को फोन कर बताया कि उसने जहर ले लिया। पता चलने पर उसका चाचा और अन्य घर पर आए। उसे गंभीर हालत में नागरिक अस्पताल लेकर आए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आजाद नगर थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया।