पुलिस टीम द्वारा पकड़ी गई प्रतिबंधित नशीली दवाइयां।
हिसार। हरियाणा राज्य नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की टीम ने नागेरी गेट के पास से मुलतानी चौक निवासी मुकेश को प्रतिबंधित नशीली दवा की 11 शीशियों के साथ गिरफ्तार किया है। शहर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हरियाणा स्टेट नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो उप पुलिस अधीक्षक सत्येन्द्र कुमार और युनिट प्रभारी निरीक्षक कर्मवीर सिंह बताया कि खुफिया ड्यूटी के संबंध में सहायक उप निरीक्षक हेमराज के नेतृत्व मे टीम नागोरी गेट पर मौजूद थे। टीम को सूचना मिली कि मुलतानी चौक निवासी मुकेश प्रतिबंधित नशीली दवाइयां बेचने की फिराक में है। टीम ने शक के आधार पर मुकेश की तलाशी ली तो उसके पास प्रतिबंधित नशीली दवा की 11 शीशियां बरामद हुईं। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह काफी समय से नशीली कफ सिरप बेच रहा है।