फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचएयू से जुड़कर युवा बन रहे हैं उद्यमी : प्रो. बीआर कांबोज

विज्ञापन
कुलपति प्रो. बीआर कांबोज के साथ चयनित स्टार्टअप्स व अन्य अधिकारीगण।
विज्ञापन
हिसार। हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय स्थित एग्री बिजनेस इनक्यूबेशन सेंटर (एबिक) के एग्री स्टार्टअप्स के लिए भारत सरकार के कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय की ओर से 8 स्टार्टअप्स के लिए एक करोड़ छह लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। एचएयू के कुलपति प्रो. बीआर कांबोज की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में चयनित स्टार्टअप्स और एबिक के बीच एग्रीमेंट पर हस्ताक्षर किए गए हैं। उन्होंने बताया कि एचएयू से जुड़कर युवा उद्यमी बन रहे हैं।
विज्ञापन


कुलपति ने बताया कि इस अनुदान राशि से स्टार्टअप सीधा किसानों से कच्चा माल खरीदकर व मूल्य संवर्धन करके अपने उत्पाद को उपभोक्ताओं तक पहुंचाएंगे, जिससे किसानों की आमदनी बढ़ेगी। यह ग्रांट स्टार्टअप्स द्वारा विकसित की गई नई तकनीक को बाजारीकरण करने में अह्म योगदान देगी, जिससे युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे। उन्होंने कहा कि हरियाणा के युवाओं, किसानों, विद्यार्थियों को अपना व्यवसाय शुरू करने के लिए एबिक से जरूर प्रशिक्षण लेना चाहिए।

इन्हें मिली है स्टार्टअप्स ग्रांट
जितेंद्र कुमार गुरु ड्रोन एग्रीटेक प्राइवेट लिमिटेड को 25 लाख रुपये, दीपिका अहलावत-नूको एक्सपर्ट प्राइवेट लिमिटेड 20 लाख रुपये, स्वाति शर्मा-पार्थवी ऑर्गेनिक विजन प्राइवेट लिमिटेड को 15 लाख रुपये, विरेंद्र सिंह-विएमडबल्यू न्यूटरास्यूटिकल प्राइवेट लिमिटेड को 15 लाख रुपये, अंकित सिंह अहलावत औराप्लेनेट फूड प्राइवेट लिमिटेड 15 लाख रुपये, नरेश कुमार गऊपैथी उद्योग प्राइवेट लिमिटेड 6 लाख रुपये, प्रदीप दूहन औरिक ईनिशिएटिव हिसार एलएलपी को 5 लाख रुपये और सज्जन जाखड़ वीलबरी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड को 5 लाख रुपये दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें