फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुपये निकालने आए फौजी का डेबिट कार्ड लेकर भागा युवक, साथी गिरफ्तार

Tue, 05 Jan 2016 12:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
अग्रोहा में पीएनबी के एटीएम में रुपये निकालने पहुंचे एक रिटायर्ड फौजी का ठगी करने वाला गिरोह डेबिट कार्ड छीनकर फरार हो गया।
विज्ञापन


गिरोह में शामिल एक युवक को हालांकि रिटायर्ड फौजी ने दबोच लिया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। साथी युवक की जेब से करीब आधा दर्जन से अधिक अलग-अलग बैंकों के डेबिट कार्ड मिले हैं। पुलिस ने युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रिटायर्ड फौजी कुलेरी निवासी जयसिंह पीएनबी के एटीएम में रुपये निकालने के लिए गया था। वहां मौके पर पहले से ही दो से तीन युवक खड़े थे। फौजी ने एटीएम में कार्ड डालकर जैसे ही रुपये निकाले तो मशीन से कार्ड बाहर निकालते ही एक युवक भाग गया।
विज्ञापन


उसके साथी भी मौके से भागने लगा। इनमें से एक युवक को जयसिंह ने कुछ ही दूरी पर भागते हुए दबोच लिया। मामले की सूचना उसने पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसे गिरफ्तार कर लिया। जब उसकी तलाशी ली तो उसकी जेब से करीब 7 डेबिट कार्ड और निकले।

पूछताछ में युवक ने अपना नाम लाला उर्फ राजेश बताया है। उसने बताया कि वह मूल रूप से कैथल का रहने वाला है। पुलिस युवक से पूछताछ कर रही थी। अग्रोहा थाना इंचार्ज मुकेेश कुमार ने बताया कि युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन



जवानों के डेबिट कार्ड क्लोन बनाकर हो चुकी हैं वारदात
हिसार कैंट स्थित सेना के 30 से अधिक जवानों के साथ डेबिट कार्ड क्लोन बनाकर एटीएम से लाखों रुपये निकाले जाने का मामला हाल ही में आया था। पुलिस हालांकि अभी तक इस मामले में आरोपियों तक नहीं पहुंच पाई है। अग्रोहा में जिस युवक को पुलिस ने पकड़ा है, उससे सेना के जवानों से संबंधित मामले के बारे में भी पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें